Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > विदेश

मोदी को मिला इंडोनेशिया से सम्मान

भारत-इंडोनेशिया रक्षा साझेदारी मजबूत, ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा इंडोनेशिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बिंतांग आदिपूर्णा' से सम्मानित किया गया। भारत और इंडोनेशिया के बीच कई महत्वपूर्ण समझौते भी हुए।


भारत-इंडोनेशिया रक्षा साझेदारी मजबूत ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा इंडोनेशिया

पीएम मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंडोनेशिया दौरे के दौरान भारत और इंडोनेशिया के बीच रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और रणनीतिक सहयोग से जुड़े कई महत्वपूर्ण समझौतों पर सहमति बनी। सबसे अहम फैसला इंडोनेशिया द्वारा भारत से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल और अस्त्र एयर-टू-एयर मिसाइल खरीदने का रहा। इसके साथ ही इंडोनेशिया ब्रह्मोस खरीदने वाला फिलीपींस और वियतनाम के बाद तीसरा देश बन गया है।

ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल पर बनी सहमति

दोनों देशों के बीच पिछले चार महीनों से चल रही बातचीत के बाद ब्रह्मोस मिसाइल सौदा अंतिम रूप तक पहुंचा। भारत इंडोनेशिया को ब्रह्मोस मिसाइल की अतिरिक्त यूनिट उपलब्ध कराएगा। वहीं, ऑपरेशन सिंदूर में प्रभावी प्रदर्शन के बाद इंडोनेशिया ने भारतीय अस्त्र एयर-टू-एयर मिसाइल खरीदने का भी फैसला किया है।

ईवीएम और डिजिटल सहयोग भी बढ़ेगा

बैठक में भारत ने इंडोनेशिया के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) विकसित करने में तकनीकी सहयोग देने पर भी सहमति जताई। इसके अलावा दोनों देशों ने यूपीआई को इंडोनेशिया की भुगतान प्रणाली से जोड़ने, महत्वपूर्ण खनिजों की सप्लाई चेन मजबूत करने और स्टील, निकेल तथा रेयर अर्थ मैग्नेट क्षेत्र में निवेश बढ़ाने पर भी सहमति बनाई।

मोदी को मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया' से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री ने इसे 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बताते हुए इंडोनेशिया की सरकार और जनता का आभार व्यक्त किया।

सबांग पोर्ट और कनेक्टिविटी पर भी जोर

दोनों देशों ने मलक्का जलडमरूमध्य के पास स्थित रणनीतिक महत्व के सबांग बंदरगाह के संयुक्त विकास पर भी सहमति जताई। यह बंदरगाह भारत के ग्रेट निकोबार पोर्ट प्रोजेक्ट के काफी निकट है और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सहयोग को नई मजबूती देगा।

प्रम्बानन मंदिर भी जाएंगे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार शाम जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। इसके बाद बुधवार को वह इंडोनेशिया के सबसे बड़े और एक हजार वर्ष से अधिक पुराने हिंदू मंदिर प्रम्बानन का भी दौरा करेंगे, जिसे भारत और इंडोनेशिया की साझा सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक माना जाता है।

Related to this topic: