Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > विदेश

पेरिस के लूव्र म्यूजियम से नेपोलियन के 9 बेशकीमती गहने चोरी

पेरिस के लूव्र म्यूजियम से नेपोलियन के 9 बेशकीमती गहने चोरी

नेपोलियन और महारानी जोसेफिन के 9 कीमती गहने चोरी। 7 मिनट में अंजाम दी गई हाई-टेक डकैती, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।

पेरिस के लूव्र म्यूजियम से नेपोलियन के 9 बेशकीमती गहने चोरी

पेरिस। फ्रांस की राजधानी में स्थित विश्वप्रसिद्ध लूव्र म्यूजियम रविवार सुबह एक बड़ी चोरी हो गई। म्यूजियम खुलने के कुछ ही मिनटों बाद तीन अज्ञात चोरों ने नेपोलियन बोनापार्ट और उनकी पत्नी महारानी जोसेफिन के 9 ऐतिहासिक गहने चुरा लिए। इस पूरी वारदात को महज 7 मिनट में अंजाम दिया गया।

चोरी का तरीका हाई-टेक, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

फ्रांस की संस्कृति मंत्री रशीदा दाती ने चोरी की पुष्टि करते हुए कहा कि ये राष्ट्रीय धरोहर पर हमला है। म्यूजियम के अधिकारियों के अनुसार, चोर ट्रक पर सीढ़ी लगाकर पीछे की दीवार से म्यूजियम में घुसे और डिस्क कटर से खिड़की काट अंदर दाखिल हुए।


चोरों ने म्यूजियम के उस हिस्से को निशाना बनाया जहां नेपोलियन युग के दुर्लभ आभूषण प्रदर्शित थे। बताया जा रहा है कि चोर निर्माण कार्य में लगी मालवाहक लिफ्ट का उपयोग कर सीधे गैलरी तक पहुंचे। चोरी के बाद वे T-Max स्कूटर पर फरार हो गए। पुलिस को घटनास्थल से चोरी में इस्तेमाल किया गया ट्रक और सीढ़ी बरामद हुई है।

चुराए गए गहनों में यूजनी क्राउन भी शामिल

चुराए गए गहनों में सबसे खास था यूजनी क्राउन, जिसे 1855 में नेपोलियन की पत्नी महारानी यूजनी के लिए तैयार किया गया था। यह ताज हजारों कीमती हीरे-पन्नों से जड़ा हुआ था। इसके अलावा हार, ब्रोच और टियारा भी चोरी हुए हैं।


फ्रांसीसी अधिकारियों के मुताबिक, गहनों की कुल कीमत का आकलन फिलहाल नहीं किया जा सका है, लेकिन ये फ्रांस की सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा थे।

अंतरराष्ट्रीय गिरोह पर शक

फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज़ ने चोरी को “संगठित अपराध” बताया है। चोरी की जांच बैंडिटिज्म रिप्रेशन ब्रिगेड (BRB) और सांस्कृतिक संपत्ति तस्करी विरोधी विभाग कर रहे हैं। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शुरुआती जांच में चोरी के पीछे किसी विदेशी गिरोह का हाथ होने की आशंका जताई गई है।

सूत्रों का मानना है कि ये वारदात किसी अमीर निजी कलेक्टर के लिए करवाई गई हो, ताकि गहने ब्लैक मार्केट में न जाकर निजी संग्रह में छुपाए जा सकें।

म्यूजियम पूरे दिन बंद, पर्यटकों में मायूसी

चोरी के बाद लूव्र म्यूजियम ने पूरे दिन के लिए संचालन बंद कर दिया। बड़ी संख्या में पर्यटक जो म्यूजियम देखने पहुंचे थे, उन्हें लौटना पड़ा। एक ब्रिटिश पर्यटक ने बताया, "हम 10 बजे पहुंचे थे, तभी बताया गया कि सुरक्षा कारणों से म्यूजियम बंद है। थोड़ी देर में पुलिस और सेना की गाड़ियां भी पहुंचीं।"




 


दुनिया के सबसे सुरक्षित म्यूजियम में सेंध

लूव्र म्यूजियम को दुनिया के सबसे सुरक्षित संग्रहालयों में गिना जाता है। इसमें लगभग 3.80 लाख कलाकृतियां हैं, जिनमें से 35,000 को प्रदर्शित किया जाता है। प्रमुख आकर्षणों में मोना लिसा, वीनस डी मिलो और नेपोलियन का ताज शामिल थे। अब सवाल उठता है कि इतनी सख्त सुरक्षा के बावजूद इतनी बड़ी चोरी कैसे हो गई?

Related to this topic: