Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > विदेश

खामनेई के हाथों से जा सकती है सत्ता, इन तीन नामों की चर्चा तेज, बेटे नहीं है शामिल

खामनेई के हाथों से जा सकती है सत्ता, इन तीन नामों की चर्चा तेज, बेटे नहीं है शामिल

Isreal- Iran News: ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई को अपनी सत्ता जाने का डर दिखना शुरू हो गया है।

खामनेई के हाथों से जा सकती है सत्ता इन तीन नामों की चर्चा तेज बेटे नहीं है शामिल

Isreal- Iran News: इजरायल- ईरान के युद्ध के बीच बड़ी खबर सामने आई है। ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई जो पिछले तीन दशकों से सत्ता के शिखर पर हैं इन दिनों अपनी जान को लेकर बेहद चिंतित हैं। बता दें कि इजरायल की तरफ से हो रहे हमलों के बीच उन्होंने खुद को एक गुप्त बंकर में छिपा लिया है। अब उनसे संपर्क सीमित है। सूत्रों की माने तो खामेनेई ने सुरक्षा कारणों से अपने सैन्य कमांडरों से सीधा संवाद बंद कर दिया है। अब वे सिर्फ एक विश्वसनीय मध्यस्थ के माध्यम से बातचीत कर रहे हैं। सभी इलेक्ट्रॉनिक संचार बंद कर दिए गए हैं ताकि उनकी मौजूदगी का पता न चल सके। इस तरह की गोपनीयता और सतर्कता से यह साफ हो रहा है कि खामेनेई को किसी संभावित हत्या का अंदेशा सता रहा है।

उत्तराधिकारी की रेस में बेटा नहीं है शामिल 

ईरान की राजनीति में एक और बड़ा झटका तब सामने आया जब यह जानकारी मिली कि खामेनेई ने अपनी मौत या आपात स्थिति में सत्ता संभालने के लिए तीन संभावित उत्तराधिकारियों के नाम तय कर लिए हैं।इन नामों में अलीरेजा अराफी अली असगर हेजाजी, हाशिम हुसैनी बुशहरी और  अली अकबर वेलायती हैं। सबसे चौकाने वाली बात यह है कि इन नामों में उनके खुद के बेटे मुजतबा खामेनेई का नाम नहीं है। यह फैसला बताता है कि खामेनेई सत्ता के हस्तांतरण को लेकर गंभीर हैं और केवल भरोसेमंद, धार्मिक और अनुभवी चेहरों को ही आगे बढ़ाना चाहते हैं।

इजरायल का तेहरान पर लगातार हमला

उत्तराधिकारी की चर्चा उस समय सामने आया है जब इजरायल ने पिछले हफ्ते से तेहरान पर लगातार सैन्य हमले शुरू किए हैं। जानकारों की मानें तो ये हमले 1980 के दशक के ईरान-इराक युद्ध के बाद ईरान पर अब तक के सबसे भीषण हमले माने जा रहे हैं। इन हमलों में राजधानी तेहरान के कई अस्पताल, रिफाइनरी, धार्मिक स्थल और रिहायशी इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। शुरुआत में ईरान को बड़ा झटका लगा लेकिन अब वह भी रोजाना जवाबी हमले कर रहा है। ईरान की जवाबी कार्रवाई में इजरायल के हाइफा की रिफाइनरी एक अस्पताल और कई महत्वपूर्ण ठिकाने निशाने पर आ चुके हैं।

Related to this topic: