Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > विदेश

विदेश मंत्री जयशंकर की कार के सामने खालिस्तानियों आतंकियों ने लगाए भारत विरोधी नारे, तिरंगे का

विदेश मंत्री जयशंकर की कार के सामने खालिस्तानियों आतंकियों ने लगाए भारत विरोधी नारे, तिरंगे का भी किया अपमान

विदेश मंत्री जयशंकर की कार के सामने खालिस्तानियों आतंकियों ने लगाए भारत विरोधी नारे तिरंगे का भी किया अपमान

लंदन में खालिस्तानी चरमपंथियों (Khalistani Extremists) ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर (Foreign Minister S Jaishankar) पर हमला करने की कोशिश की है। यह घटना तब हुई जब विदेश मंत्री एक प्रोग्राम में शामिल होने के बाद कार से निकल रहे थे। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति दौड़कर विदेश मंत्री की कार के पास पहुंचा और भारतीय झंडे को फाड़ दिया।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह हमलावर तेजी से भागकर विदेश मंत्री की गाड़ी के सामने आकर खाड़ा हो जाता है और तिरंगा फाड़ देता है। हालांकि वहां मौजूद सिक्योरिटी कर्मचारी पकड़ लेते हैं लेकिन इस तरह के हमले यह बताते हैं कि, विदेशी धरती पर पनप रहे खालिस्तानी आतंकी भारत के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं।

जानकारी के अनुसार यह मामला 5 मार्च का है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर चैथम थिंक टैंक के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपनी कार से लौट रहे थे। जैसे ही वे अपनी कार में बैठे एक व्यक्ति तिरंगा हाथ में लिए सुरक्षा घेरा तोड़ उनकी गाड़ी के सामने पहुंच गया। कोई कुछ समझ पता इसके पहले ही उसने तिरंगे का अनादर किया और भारत विरोधी नारे लगाने लगा।

विदेश मंत्री इस समय ब्रिटेन के दौरे पर हैं। उनके लंदन पहुंचते ही खालिस्तानी चरमपंथियों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। बहुत सी जगह खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए गए। विदेशी धरती पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा में हुइ इस चूक को लेकर विदेश मंत्रालय की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।