Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > विदेश

इजराइल पर न्यूक्लियर हमले की धमकी से पाकिस्तान ने किया किनारा, कहा - ये है फेक न्यूज

इजराइल पर न्यूक्लियर हमले की धमकी से पाकिस्तान ने किया किनारा, कहा - ये है फेक न्यूज

इजराइल पर न्यूक्लियर हमले की धमकी से पाकिस्तान ने किया किनारा कहा - ये है फेक न्यूज

Pakistan FM Dar Rejects Iran Official Claims: पाकिस्तान सरकार ने ईरान के एक अधिकारी के उस बयान को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि अगर इजरायल ईरान पर परमाणु हमला करता है तो पाकिस्तान इजरायल पर परमाणु हमला करेगा।

सोमवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने संसद में इस मुद्दे पर सफाई दी। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान एक जिम्मेदार परमाणु शक्ति है और हमारी नीति बिल्कुल स्पष्ट है। हमने कभी इस तरह की कोई धमकी नहीं दी है। ईरानी अधिकारी का बयान भ्रामक और गैर-आधिकारिक है, जिसका हमारी विदेश नीति से कोई लेना-देना नहीं है।" डार ने यह भी कहा कि पाकिस्तान किसी भी देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता है।