Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > विदेश

एयर स्ट्राइक के बाद बदले इस्लामाबाद के सुर, पाक रक्षा मंत्री आसिफ मुनीर बोले - हम तनाव खत्म करन

एयर स्ट्राइक के बाद बदले इस्लामाबाद के सुर, पाक रक्षा मंत्री आसिफ मुनीर बोले - हम तनाव खत्म करने को तैयार

एयर स्ट्राइक के बाद बदले इस्लामाबाद के सुर पाक रक्षा मंत्री आसिफ मुनीर बोले - हम तनाव खत्म करने को तैयार

इस्लामाबाद। ऑपरेशन सिन्दूर के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ मुनीर का बयान सामने आया है। बुधवार को उन्होंने कहा कि, अगर भारत उन्हें उकसाता नहीं है तो पाकिस्तान भारत के साथ तनाव को 'खत्म' करने के लिए तैयार है। पाक रक्षा मंत्री की यह टिप्पणी भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर सैन्य हमले के कुछ घंटों बाद आई है।

ब्लूमबर्ग टेलीविजन ने आसिफ के हवाले से बताया कि पाकिस्तान केवल तभी जवाब देगा जब उस पर हमला होगा। उन्होंने कहा, "हम पिछले पखवाड़े से लगातार कह रहे हैं कि हम भारत के खिलाफ कभी भी कोई शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे। अगर हम पर हमला होता है तो हम जवाब देंगे। अगर भारत पीछे हटता है तो हम निश्चित रूप से इस तनाव को खत्म कर देंगे।"

बातचीत की संभावना के बारे में मंत्री ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी संभावित बातचीत के बारे में जानकारी नहीं है। भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार को सुबह पहलगाम आतंकी हमले के प्रतिशोध में पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए हैं।

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारत द्वारा किए गए मिसाइल हमलों में कम से कम 26 लोग मारे गए और 46 घायल हो गए।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि उनके सशस्त्र बल "दुश्मन से निपटने का तरीका अच्छी तरह जानते हैं। भारत द्वारा किए गए इस युद्ध के कृत्य का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का पूरा अधिकार है और वास्तव में इसका कड़ा जवाब दिया जा रहा है।हम दुश्मन को उसके नापाक इरादों में कभी सफल नहीं होने देंगे।"

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई दंडात्मक उपायों की घोषणा की है। जिसमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना, अटारी में एकमात्र चालू भूमि सीमा क्रॉसिंग को बंद करना और राजनयिक संबंधों को कम करना शामिल है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शीर्ष रक्षा अधिकारियों से कहा था कि, सशस्त्र बलों को हमले पर भारत की प्रतिक्रिया के तरीके, लक्ष्य और समय पर निर्णय लेने की पूर्ण स्वतंत्रता है।