Breaking News
  • डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग: 2000 फीट ऊंचाई पर अचानक डिस्प्ले बंद हुआ, अंदर धुआं भरा
  • टी20 वर्ल्ड कप: अहमदाबाद में इतिहास रचने से एक कदम दूर टीम इंडिया
  • ईरान ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी, फिर कतर पर हमला, अमेरिका बोला आज होगा अब तक का सबसे बड़ा अटैक
  • मिडिल ईस्ट जंग का असर भारत की रसोई पर! घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपए महंगा
  • कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बंद
  • 23 साल पुराने पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम बरी, हाईकोर्ट ने कहा– साजिश के पुख्ता सबूत नहीं

होम > विदेश

Iran Attacks US THAAD in Jordan, Saudi & UAE

ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी THAAD राडर सिस्टम तबाह किया, सऊदी और UAE में भी हमले जारी

ईरान ने जॉर्डन के मुवफ्फाक साल्टी एयर बेस में अमेरिकी THAAD राडर सिस्टम तबाह किया। सऊदी और UAE में भी हमले जारी, अमेरिका-इजराइल-ईरान जंग के 8वें दिन बड़े अपडेट्स।


ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी thaad राडर सिस्टम तबाह किया सऊदी और uae में भी हमले जारी

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जंग का आज आठवां दिन है। ईरान ने बीते एक हफ्ते में सऊदी अरब, UAE और जॉर्डन में तैनात अमेरिका के टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (THAAD) सिस्टम को निशाना बनाया है। जॉर्डन के ‘मुवफ्फाक साल्टी एयर बेस’ में लगे THAAD राडर सिस्टम पर हुए हमले में यह पूरी तरह तबाह हो गया। राडर THAAD सिस्टम का अहम हिस्सा होता है और दुश्मन की बैलिस्टिक मिसाइलों को ट्रैक करने का काम करता है।

जॉर्डन में THAAD राडर तबाह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में अमेरिकी THAAD राडर सिस्टम की कीमत लगभग 2,700 करोड़ रुपए (300 मिलियन डॉलर) है। सिस्टम पूरी तरह से नष्ट होने के कारण इसे अमेरिका के लिए बड़ा सैन्य नुकसान माना जा रहा है, क्योंकि अमेरिका के पास सिर्फ 7-8 THAAD सिस्टम ही हैं। सैटेलाइट तस्वीरों में देखा गया है कि जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर राडर पूरी तरह ध्वस्त हो गया है।

ईरानी युद्धपोत भारत में रुका

इस बीच ईरान का युद्धपोत IRIS लावन भारत के कोच्चि बंदरगाह पर रुका हुआ है। ANI के मुताबिक 28 फरवरी को तकनीकी खराबी आने के बाद ईरान ने भारत से मदद मांगी। भारत ने 1 मार्च को जहाज को डॉक करने की अनुमति दी और 4 मार्च को यह कोच्चि में पहुंचा। जहाज के 183 क्रू मेंबर भारतीय नौसेना की सुविधाओं में ठहरे हुए हैं। IRIS लावन हाल ही में भारत में हुए इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (IFR) 2026 और मिलान 2026 नौसैनिक अभ्यास में शामिल हुआ था। इससे पहले अमेरिका ने भारत लौट रहे ईरानी युद्धपोत IRIS देना को श्रीलंका के पास हमला कर डुबो दिया था, जिसमें 87 ईरानी नौसैनिक मारे गए थे। 

Related to this topic: