Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > विदेश

इंडिया के 'जीरो टैक्स' ऑफर से खत्म हो जाएगा टैरिफ वॉर! ट्रम्प के बयान के क्या है मायने

इंडिया के 'जीरो टैक्स' ऑफर से खत्म हो जाएगा टैरिफ वॉर! ट्रम्प के बयान के क्या है मायने

Tarrif War: ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है l

इंडिया के जीरो टैक्स ऑफर से खत्म हो जाएगा टैरिफ वॉर ट्रम्प के बयान के क्या है मायने

Tarrif War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर में एक बड़ा दावा किया है, जिससे भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चले आ रहे टैरिफ वॉर के खत्म होने की उम्मीद जगी है। ट्रंप ने कहा है कि भारत ने अमेरिका से आने वाले कई उत्पादों पर टैक्स खत्म करने का प्रस्ताव रखा है यानी अब उन पर "जीरो टैरिफ" लिया जाएगा।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही अमेरिका ने भारत से आने वाले उत्पादों पर 26 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। ऐसे में अब ट्रंप का यह नया बयान काफी अहम माना जा रहा है। उनका कहना है कि भारत ने एक प्रस्ताव भेजा है, जिसमें अमेरिका से आयात होने वाले अधिकांश सामान पर कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा।

खाड़ी देशों की यात्रा पर हैं ट्रंप 

ट्रंप का यह बयान उस वक्त आया है जब ट्रंप खाड़ी देशों की यात्रा पर हैं। उन्होंने कतर में प्रेस से बातचीत में यह बात कही। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत काफी अच्छे स्तर पर पहुंच चुकी है और जल्द ही कोई ठोस निर्णय हो सकता है। हालांकि भारत की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। न ही अभी तक किसी व्यापार समझौते की पुष्टि की गई है। लेकिन 9 मई को आई एक रिपोर्ट में यह जरूर कहा गया था कि भारत ने अमेरिका के सामने आयात शुल्क को औसतन 13 फीसदी से घटाकर 4 फीसदी करने का प्रस्ताव दिया है।

यह भी ध्यान देने वाली बात है कि अमेरिका का व्यापार घाटा अब एक ट्रिलियन डॉलर से भी ज्यादा हो चुका है। इसी कारण अमेरिका ने पिछले कुछ वर्षों में चीन, भारत समेत कई देशों पर टैरिफ बढ़ाकर व्यापार घाटा कम करने की कोशिश की है।

Related to this topic: