मौत की सजा पर UN में भारत का रुख

मौत की सजा पर भारत ने UN में क्यों किया विरोध, न्यायेतर हत्याओं और मृत्युदंड में अंतर भी बताया?

संयुक्त राष्ट्र में मौत की सजा पर रोक लगाने वाले प्रस्ताव के खिलाफ भारत ने वोट दिया। भारत ने न्यायिक सजा और गैरकानूनी हत्याओं को अलग-अलग रखने की मांग की।

By : हितेंद्र शर्मा
मौत की सजा पर भारत ने UN में क्यों किया विरोध, न्यायेतर हत्याओं और मृत्युदंड में अंतर भी बताया?

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में मौत की सजा पर रोक लगाने वाले प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया है । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 81वें महासभा सत्र की तीसरी समिति में भारत ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मौत की सजा को गैरकानूनी हत्याओं या यातना के बराबर नहीं माना जा सकता।  भारत की ओर से प्रथम सचिव भाविका मंगलनंदन ने देश का पक्ष रखा ।

मौत की सजा पर रोक के प्रस्ताव के खिलाफ वोट

मौत की सजा के इस्तेमाल पर रोक लगाने से जुड़े मसौदा प्रस्ताव A/C.3/81/L.43 के खिलाफ भारत ने वोट दिया । भारत का कहना है कि मृत्युदंड को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई सहमति नहीं है, नागरिक और राजनीतिक अधिकारों पर अंतरराष्ट्रीय समझौते (ICCPR) का अनुच्छेद 6 भी कुछ शर्तों और कानूनी सीमाओं के तहत मौत की सजा की अनुमति देता है ।

भारत में मृत्युदंड केवल 'दुर्लभतम से दुर्लभ' मामलों में दिया जाता है । इसके लिए कानूनी प्रक्रिया और कई स्तरों पर न्यायिक जांच के प्रावधान हैं, किसी भी मौत की सजा को लागू करने से पहले हाईकोर्ट की पुष्टि जरूरी होती है। 

न्यायेतर हत्याओं और मृत्युदंड में अंतर बताया

भारत ने न्यायेतर, संक्षिप्त या मनमाने ढंग से की जाने वाली हत्याओं से जुड़े दूसरे प्रस्ताव A/C.3/81/L.37 का समर्थन किया । हालांकि इसके एक खास पैराग्राफ यानी ऑपरेटिव पैराग्राफ 6 से खुद को अलग कर लिया । भाविका मंगलनंदन ने कहा कि न्यायेतर और मनमानी हत्याएं मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन हैं । भारत इनका विरोध करता है, लेकिन कानूनी प्रक्रिया के तहत अदालत से मिली मौत की सजा को यातना या गैरकानूनी हत्या के समान बताना सही नहीं है। उन्होंने इस तरह की व्याख्या पर कड़ी आपत्ति जताई ।

अमेरिका ने भी प्रस्ताव के खिलाफ किया मतदान

अमेरिका ने भी मौत की सजा पर रोक लगाने वाले प्रस्ताव के खिलाफ वोट दिया । अमेरिकी प्रतिनिधि यारीना फेरेंसविच ने कहा कि मौत की सजा का इस्तेमाल कुछ कानूनी सीमाओं के भीतर देशों का संप्रभु अधिकार है, उन्होंने निष्पक्ष सुनवाई और मानवीय प्रक्रिया का पालन जरूरी बताया । वहीं फ्रांस ने प्रस्ताव के बड़े बहुमत से पारित होने का स्वागत किया और इसे मृत्युदंड खत्म करने की दिशा में अहम कदम बताया। 

संबंधित सामग्री

बिरसा मुंडा के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बिरसा मुंडा के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बिरसा मुंडा जयंती पर जबलपुर में जनजाति गौरव सप्ताह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 133 करोड़ के पांच विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

Nov 14, 2026
शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी पर भारत की दो शर्तें, सैन्य विमान और दोबारा मुकदमे की मांग!

शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी पर भारत की दो शर्तें, सैन्य विमान और दोबारा मुकदमे की मांग!

शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी को लेकर भारत ने कथित तौर पर दो शर्तें रखी हैं। सैन्य विमान से लाने और निष्पक्ष अपील व दोबारा सुनवाई का मौका देने की मांग की गई है।

Nov 14, 2026
Birsa Munda Jayanti: बिरसा मुंडा जयंती पर छत्तीसगढ़ में 8 दिन का उत्सव;  धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को मुख्य समारोह

Birsa Munda Jayanti: बिरसा मुंडा जयंती पर छत्तीसगढ़ में 8 दिन का उत्सव; धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को मुख्य समारोह

छत्तीसगढ़ में बिरसा मुंडा जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव उत्सव मनेगा। 15 नवंबर को रायगढ़ के धरमजयगढ़ में राज्य स्तरीय मुख्य समारोह होगा।

Nov 14, 2026
माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं बहाल, कंपनी ने बताई आउटेज की वजह; साइबर हमले को लेकर कंपनी ने क्या कहा?

माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं बहाल, कंपनी ने बताई आउटेज की वजह; साइबर हमले को लेकर कंपनी ने क्या कहा?

माइक्रोसॉफ्ट ने Outlook और Microsoft 365 की वैश्विक तकनीकी खराबी ठीक कर दी है। कंपनी ने नेटवर्क अपग्रेड को वजह बताया और ग्राहकों से माफी मांगी।

Nov 14, 2026
महादेव सट्टा ऐप पर CBI का बड़ा एक्शन, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे; भोपाल-इंदौर में भी कार्रवाई

महादेव सट्टा ऐप पर CBI का बड़ा एक्शन, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे; भोपाल-इंदौर में भी कार्रवाई

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के खिलाफ CBI की छह राज्यों में कार्रवाई। भोपाल और इंदौर समेत 33 ठिकानों पर छापे, लाइव सट्टा पैनल बंद कराए और म्यूल खातों व हवाला नेटवर्क से जुड़े दस्तावेज जब्त किए।

Nov 14, 2026