महादेव ऐप पर CBI की 33 ठिकानों पर छापेमारी

महादेव सट्टा ऐप पर CBI का बड़ा एक्शन, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे; भोपाल-इंदौर में भी कार्रवाई

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के खिलाफ CBI की छह राज्यों में कार्रवाई। भोपाल और इंदौर समेत 33 ठिकानों पर छापे, लाइव सट्टा पैनल बंद कराए और म्यूल खातों व हवाला नेटवर्क से जुड़े दस्तावेज जब्त किए।

By : हितेंद्र शर्मा
महादेव सट्टा ऐप पर CBI का बड़ा एक्शन, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे; भोपाल-इंदौर में भी कार्रवाई

नई दिल्ली। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है,जांच एजेंसी ने छह राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी कर कई जगह चल रहे ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए के पैनल बंद कराए हैं। कार्रवाई मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर सहित दिल्ली, मुंबई, नागपुर, अमृतसर, रायपुर और दूसरे शहरों में की गई । इस दौरान मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस और कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं। 

म्यूल बैंक खातों और हवाला नेटवर्क का खुलासा

CBI के मुताबिक जब्त दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों से सट्टे की रकम जमा करने के लिए दूसरे लोगों के नाम पर खोले या किराये पर लिए गए बैंक खातों यानी म्यूल अकाउंट के इस्तेमाल की जानकारी मिली है  जांच में हवाला के जरिए रकम विदेश भेजने का नेटवर्क भी सामने आया है।

जांच एजेंसी के अनुसार महादेव ऑनलाइन बुक का मुख्य नेटवर्क विदेश से संचालित होता था । भारत में पैनल ऑपरेटर ग्राहकों की आईडी बनाते, सट्टे की रकम जमा करते और मुनाफा हवाला के जरिए विदेश भेजते थे ।

सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के बाद कार्रवाई

CBI की यह कार्रवाई ऐप के प्रमुख प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के आधार पर की गई है, उसे ओमान से प्रत्यर्पित कर 1 नवंबर को भारत लाया गया था और CBI ने गिरफ्तार किया था । पूछताछ के बाद 12 नवंबर को उसे CBI मामले में 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया, इसके बाद 13 नवंबर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उसे गिरफ्तार कर सात दिन की हिरासत ली । CBI अब विदेश में मौजूद अन्य आरोपियों, नेटवर्क को मदद पहुंचाने वालों और संबंधित सरकारी कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

बिरसा मुंडा के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बिरसा मुंडा के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बिरसा मुंडा जयंती पर जबलपुर में जनजाति गौरव सप्ताह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 133 करोड़ के पांच विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

Nov 14, 2026
मौत की सजा पर भारत ने UN में क्यों किया विरोध, न्यायेतर हत्याओं और मृत्युदंड में अंतर भी बताया?

मौत की सजा पर भारत ने UN में क्यों किया विरोध, न्यायेतर हत्याओं और मृत्युदंड में अंतर भी बताया?

संयुक्त राष्ट्र में मौत की सजा पर रोक लगाने वाले प्रस्ताव के खिलाफ भारत ने वोट दिया। भारत ने न्यायिक सजा और गैरकानूनी हत्याओं को अलग-अलग रखने की मांग की।

Nov 14, 2026
शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी पर भारत की दो शर्तें, सैन्य विमान और दोबारा मुकदमे की मांग!

शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी पर भारत की दो शर्तें, सैन्य विमान और दोबारा मुकदमे की मांग!

शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी को लेकर भारत ने कथित तौर पर दो शर्तें रखी हैं। सैन्य विमान से लाने और निष्पक्ष अपील व दोबारा सुनवाई का मौका देने की मांग की गई है।

Nov 14, 2026
Birsa Munda Jayanti: बिरसा मुंडा जयंती पर छत्तीसगढ़ में 8 दिन का उत्सव;  धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को मुख्य समारोह

Birsa Munda Jayanti: बिरसा मुंडा जयंती पर छत्तीसगढ़ में 8 दिन का उत्सव; धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को मुख्य समारोह

छत्तीसगढ़ में बिरसा मुंडा जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव उत्सव मनेगा। 15 नवंबर को रायगढ़ के धरमजयगढ़ में राज्य स्तरीय मुख्य समारोह होगा।

Nov 14, 2026
माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं बहाल, कंपनी ने बताई आउटेज की वजह; साइबर हमले को लेकर कंपनी ने क्या कहा?

माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं बहाल, कंपनी ने बताई आउटेज की वजह; साइबर हमले को लेकर कंपनी ने क्या कहा?

माइक्रोसॉफ्ट ने Outlook और Microsoft 365 की वैश्विक तकनीकी खराबी ठीक कर दी है। कंपनी ने नेटवर्क अपग्रेड को वजह बताया और ग्राहकों से माफी मांगी।

Nov 14, 2026