Breaking News
  • गुजरात पोर्ट आ रहे थाई कार्गो जहाज पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास मिसाइलों से हमला, क्रू मेंबर लापता
  • लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव निरस्त, विपक्ष से माफी मांगने के लगे नारे
  • MP हाईकोर्ट की सुरक्षा में बड़ी चूक: SI समेत 4 पुलिसकर्मी पर एक्शन
  • बस्तर में 108 नक्सलियों का सामूहिक सरेंडर, करोड़ों कैश और सोने का डंप बरामद
  • यूपी में अचानक धुंध, 4 हादसों में 9 गाड़ियां भिड़ीं: शाहजहांपुर में कार-बस की टक्कर, 3 की मौत
  • जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में एक आतंकी मारा गया: सेना दूसरे की तलाश कर रही है
  • PM बोले- केरल को मलयाली नाम मिला: 11 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया
  • सेंसेक्स 1000 अंक गिरा, 77250 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी भी 300 पॉइंट टूटा
  • सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार इच्छामृत्यु की इजाजत दी: 13 साल से कोमा में है बेटा

होम > विदेश

Hormuz Strait Cargo Ship Attack

गुजरात आ रहे कार्गो जहाज पर होर्मुज स्ट्रेट में मिसाइल हमला, भीषण आग; 20 क्रू सुरक्षित

होर्मुज स्ट्रेट में भारत आ रहे थाई कार्गो जहाज मयूरी नारी पर मिसाइल हमला, इंजन रूम में आग लगी। 23 में से 20 क्रू को ओमान ने सुरक्षित बचाया, तीन लापता। अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटीं


गुजरात आ रहे कार्गो जहाज पर होर्मुज स्ट्रेट में मिसाइल हमला भीषण आग 20 क्रू सुरक्षित

Attack on thai Ship in state of Harmuz |

भारत के गुजरात की ओर आ रहे एक कार्गो जहाज पर होर्मुज स्ट्रेट के पास बुधवार सुबह मिसाइल हमला हुआ। हमले के बाद जहाज के इंजन रूम में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। घटना के बाद क्रू मेंबर्स को जहाज छोड़कर लाइफबोट में निकलना पड़ा। राहत की बात यह रही कि 23 में से 20 क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि तीन लोगों की तलाश जारी है।

UAE से कांडला पोर्ट के लिए निकला था जहाज

यह जहाज मयूरी नारी नाम का थाई झंडे वाला बल्क कैरियर है, जो संयुक्त अरब अमीरात के खलीफा पोर्ट से भारत के गुजरात स्थित कांडला पोर्ट के लिए रवाना हुआ था। बताया गया है कि बुधवार सुबह करीब 4:10 बजे जब जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहा था, उसी दौरान उस पर दो प्रोजेक्टाइल दागे गए।

इंजन रूम में धमाका, जहाज में लगी आग

हमले में जहाज के पिछले हिस्से को निशाना बनाया गया। प्रोजेक्टाइल पानी की लाइन के ऊपर लगे, जिससे जहाज के इंजन रूम में धमाका हुआ और भीषण आग लग गई। घटना के बाद जहाज के पिछले हिस्से से घना धुआं उठता दिखाई दिया। स्थिति बिगड़ते देख कैप्टन ने सभी क्रू को जहाज छोड़ने का आदेश दिया।

20 क्रू को ओमान ने बचाया

क्रू मेंबर्स लाइफबोट में सवार होकर समुद्र में निकल गए। इसके बाद ओमान की नौसेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 20 क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया। उन्हें ओमान के खसाब शहर में किनारे पर पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक तीन क्रू सदस्य हमले के वक्त इंजन रूम में ड्यूटी पर थे और फिलहाल लापता हैं।

अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां कर रहीं समन्वय

घटना के बाद रॉयल थाई नेवी ने बचाव और खोज अभियान के लिए कई अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय शुरू कर दिया है। नौसेना बहरीन स्थित कंबाइंड मैरीटाइम फोर्सेज के मुख्यालय के जरिए राहत कार्यों की निगरानी कर रही है। साथ ही यूएई, ओमान और बहरीन में मौजूद थाई दूतावासों के साथ भी लगातार संपर्क में है। इसके अलावा यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस और अन्य समुद्री सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर बाकी क्रू सदस्यों की तलाश जारी है।