Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > विदेश

गुजरात में मंत्रिमंडल में फेरबदल: 26 नए मंत्रियों ने ली शपथ, 16 पुराने मंत्रियों का इस्तीफा

गुजरात में मंत्रिमंडल में फेरबदल: 26 नए मंत्रियों ने ली शपथ, 16 पुराने मंत्रियों का इस्तीफा

गुजरात में मंत्रिमंडल में फेरबदल 26 नए मंत्रियों ने ली शपथ 16 पुराने मंत्रियों का इस्तीफा

गुजरात में 3 साल में पूरी कैबिनेट बदल गई

गांधीनगरः गुजरात में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपनी नई कैबिनेट का विस्तार किया। इस दौरान 26 मंत्रियों ने शपथ ली। इसमें 19 नए चेहरे शामिल हैं। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 16 मंत्रियों से इस्तीफा ले लिया गया था।

कैबिनेट में OBC वर्ग से 8, अनुसूचित जाति (SC) से 3, अनुसूचित जनजाति (ST) से 4 और 3 महिलाएं शामिल की गई हैं। पटेल समाज से कुल 8 मंत्री बनाए गए हैं, जिनमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी शामिल हैं।

नई कैबिनेट में 19 नए चेहरों को जगह

  1. अर्जुन मोढवाडिया, पोरबंदर
  2. रिवाबा जाडेजा, जामनगर
  3. ईश्वरसिंह पटेल , अंकलेश्वर
  4. जीतू भाई वाघाणी, भावनगर पश्चिम
  5. नरेशभाई मगनभाई पटेल, गणदेवी
  6. पीसी बरंडा,धोलका
  7. कांतिलाल अमृतिया, मोरबी
  8. कौशिक वेकरिया, अमरेली
  9. रमेशभाई कटारा,फतेपुरा
  10. जयराम गामित, नजर
  11. दर्शना एम वाघेला, आसारवा
  12. प्रद्युमन वाजा, कोडीनार
  13. मनीषा वकील, वडोदरा शहर
  14. प्रवीण माली, डीसा
  15. संजयसिंह महीडा, महुधा
  16. रमण सोलंकी, बोरसद
  17. कमलेशभाई पटेल, पेटलाद
  18. त्रिकम बीजल चांगा, अंजार
  19. स्वरूपजी ठाकोर, वाव

 


हर्ष संघवी को डिप्टी सीएम बनाया गया

वे इससे पहले गृह राज्य मंत्री थे। क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को भी पहली बार मंत्री बनाया गया है। यह भूपेंद्र पटेल का तीसरा मंत्रिमंडल है। वे पहली बार सितंबर 2021 में मुख्यमंत्री बने थे। उसके बाद दिसंबर 2022 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद दोबारा सीएम पद की शपथ ली थी।

 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारी 

भाजपा ने मंत्रिमंडल में बदलाव को 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारी बताया है। इसके अलावा जातीय संतुलन, कमजोर प्रदर्शन करने वाले मंत्रियों को हटाना और ज्यादा विधायकों को सरकार में शामिल करना भी इसके पीछे की वजहें मानी जा रही हैं।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले मुख्यमंत्री ने खुद नए मंत्रियों को फोन कर शपथ की जानकारी दी। फेरबदल के बाद गुजरात में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।