रमजान से पहले बांग्लादेश में चुनाव! क्या वापस लौटेगी शेख हसीना की सत्ता

रमजान से पहले बांग्लादेश में चुनाव! क्या वापस लौटेगी शेख हसीना की सत्ता

Bangladesh Election: 2026 में बांग्लादेश में होने वाले आम चुनाव को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

By : Swadesh Editor
रमजान से पहले बांग्लादेश में चुनाव! क्या वापस लौटेगी शेख हसीना की सत्ता

Bangladesh Election: बांग्लादेश में आगामी आम चुनाव को लेकर चर्चा अभी से तेज हो गई है। 2026 में बांग्लादेश में चुनाव होने वाला है। जिसे लेकर बड़ी खबर यह सामने आई है कि रमजान शुरू होने से पहले यानी अप्रैल से पहले चुनाव करवा दिए जाए। इस इलेक्शन को लेकर लन्दन में एक बैठक हुई। यह बैठक बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस और विपक्षी पार्टी बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान के बीच हुई।

बैठक में क्या हुई बातचीत 

लन्दन में हुई बैठक सुबह 9 बजे शुरू हुई और करीब डेढ़ घंटे तक चली। बाद में दोनों नेताओं ने मीडिया से बात करते हुए यह संकेत दिया कि अगर जरूरी तैयारियां पूरी हो जाती हैं तो चुनाव फरवरी 2026 के पहले पखवाड़े में कराए जा सकते हैं। बता दें कि रमजान फरवरी के आखिर में शुरू होने की उम्मीद है। तारिक रहमान ने सुझाव दिया कि देश के हालात को देखते हुए रमजान से पहले चुनाव कराना बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख खालिदा जिया भी यही मानती हैं। इसके जवाब में प्रोफेसर यूनुस ने कहा कि उन्होंने पहले ही अप्रैल 2026 तक चुनाव कराने की बात कही थी, लेकिन अगर प्रशासनिक और कानूनी सुधार पूरे हो जाएं तो फरवरी में चुनाव मुमकिन है। बैठक में मौजूद रहे बीएनपी नेता अमीर खासरू महमूद चौधरी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार खलीलुर रहमान और प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने बताया कि बातचीत काफी सकारात्मक माहौल में हुई।

इस मुलाकात से बांग्लादेश की राजनीति में एक नई उम्मीद जगी है। साथ ही यह भी बातें हो रही हैं कि अगर चुनाव होते है तो बांग्लादेश में सरकार किसकी बनेगी? क्या सत्ता से बाहर हुई शेख हसीना इस बार कुर्सी जीतने में कामबायब  होगी इसपर हर किसी की नजर रहेगी। 

संबंधित सामग्री

35 साल बाद बांग्लादेश में पुरुष PM: तारिक रहमान ने संभाली कमान, नई कैबिनेट नए मंत्रियों को जगह

35 साल बाद बांग्लादेश में पुरुष PM: तारिक रहमान ने संभाली कमान, नई कैबिनेट नए मंत्रियों को जगह

बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। 35 साल बाद बांग्लादेश को पुरुष पीएम मिला है। प्रचंड बहुमत के साथ नई सरकार ने 50 सदस्यीय मंत्रिमंडल बनाया।

Feb 17, 2026
बांग्लादेश जनादेशः 20 साल बाद BNP ने 53 सीटें जीतीं, तारिक रहमान का PM बनना तय

बांग्लादेश जनादेशः 20 साल बाद BNP ने 53 सीटें जीतीं, तारिक रहमान का PM बनना तय

बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी को 53 और जमात गठबंधन को 38 सीटें, शेख हसीना ने चुनाव फर्जी बताकर रद्द करने की मांग की

Feb 13, 2026
बांग्लादेश में फिर हिंदू शख्स को जलाया: 15 दिन में हिंदू को जलाने का दूसरा मामला

बांग्लादेश में फिर हिंदू शख्स को जलाया: 15 दिन में हिंदू को जलाने का दूसरा मामला

बांग्लादेश के शरियतपुर में हिंदू व्यक्ति पर हमला, हालत गंभीर। 15 दिन में दूसरा मामला, हिंदुओं की सुरक्षा पर सवाल।

Jan 01, 2026
बांग्लादेश चुनाव से पहले मोहम्मद यूनुस की कुर्सी खतरे में? विपक्ष ने बदली चाल

बांग्लादेश चुनाव से पहले मोहम्मद यूनुस की कुर्सी खतरे में? विपक्ष ने बदली चाल

Bangaldesh Election: बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है l

Jul 12, 2025
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय का ऐलान- आरक्षण दो, नहीं तो चुनाव से दूरी

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय का ऐलान- आरक्षण दो, नहीं तो चुनाव से दूरी

Bangaldesh News: बांग्लादेश के हिन्दुओं ने आरक्षण को लेकर सरकार से बड़ी मांग कर दी है l

Jul 05, 2025