BNP नेताओं से कनाडा की मुलाकात, यूनुस सरकार के बाद की रणनीति शुरू

BNP नेताओं से कनाडा की मुलाकात, यूनुस सरकार के बाद की रणनीति शुरू

Bangladesh News: बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा उथल-पुथल देखने को मिल रहा है।

By : Swadesh Editor
BNP नेताओं से कनाडा की मुलाकात, यूनुस सरकार के बाद की रणनीति शुरू

Bangladesh News: बांग्लादेश की राजनीति एक बार फिर उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है। मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार पर जनता का भरोसा लगातार कम हो रहा है। महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर लोग नाराज हैं। विरोध प्रदर्शन तेज हो रहे हैं और यूनुस सरकार पर सत्ता से चिपके रहने के आरोप लग रहे हैं। इस बीच कनाडा ने बांग्लादेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी बीएनपी के साथ बातचीत शुरू कर दी है।  रविवार को बांग्लादेश में कनाडा के उच्चायुक्त अजीत सिंह ने BNP महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर से मुलाकात की। यह बैठक BNP अध्यक्ष के गुलशन स्थित कार्यालय में हुई जो करीब एक घंटे तक चली। इसमें BNP के वरिष्ठ नेता अमीर खासरू महमूद चौधरी और शमा ओबैद भी मौजूद थे।

बैठक में आगामी चुनावी को लेकर हुई चर्चा

इस बैठक में आगामी चुनावों को लेकर चर्चा हुई। कनाडा ने यह साफ किया कि वह बांग्लादेश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया और स्थिरता को अहम मानता है। BNP नेताओं ने भी बताया कि चुनाव को लेकर पार्टी किस तरह की तैयारी कर रही है और क्या-क्या चुनौतियां सामने हैं। दरअसल मोहम्मद यूनुस पहले ही यह संकेत दे चुके हैं कि दिसंबर 2025 से जून 2026 के बीच आम चुनाव कराए जाएंगे। लेकिन अब तक कोई पक्की तारीख तय नहीं हुई है। इस वजह से देश में असमंजस की स्थिति बनी हुई है और विपक्षी दलों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कनाडा का यह कदम काफी अहम माना जा रहा है।

संबंधित सामग्री

शेख हसीना की वतन वापसी के मायने

शेख हसीना की वतन वापसी के मायने

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने घोषणा की है कि वह दिसंबर के आसपास अपने देश लौटेंगी और अदालत में आत्मसमर्पण करेंगी। उनकी वापसी से बांग्लादेशी राजनीति और भारत-बांग्लादेश संबंधों पर प्रभाव पड़ सकता है।

Jul 14, 2026
शेख हसीना के प्रत्यर्पण मामले पर भारत का बयान, विदेश मंत्रालय ने कहा- कानूनी प्रक्रिया जारी

शेख हसीना के प्रत्यर्पण मामले पर भारत का बयान, विदेश मंत्रालय ने कहा- कानूनी प्रक्रिया जारी

विदेश मंत्रालय ने शेख हसीना के प्रत्यर्पण मामले पर कहा कि यह कानूनी प्रक्रिया के तहत विचाराधीन है। भारत ने बांग्लादेश की नई सरकार के साथ रिश्तों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

Apr 17, 2026
35 साल बाद बांग्लादेश में पुरुष PM: तारिक रहमान ने संभाली कमान, नई कैबिनेट नए मंत्रियों को जगह

35 साल बाद बांग्लादेश में पुरुष PM: तारिक रहमान ने संभाली कमान, नई कैबिनेट नए मंत्रियों को जगह

बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। 35 साल बाद बांग्लादेश को पुरुष पीएम मिला है। प्रचंड बहुमत के साथ नई सरकार ने 50 सदस्यीय मंत्रिमंडल बनाया।

Feb 17, 2026
बांग्लादेश जनादेशः 20 साल बाद BNP ने 53 सीटें जीतीं, तारिक रहमान का PM बनना तय

बांग्लादेश जनादेशः 20 साल बाद BNP ने 53 सीटें जीतीं, तारिक रहमान का PM बनना तय

बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी को 53 और जमात गठबंधन को 38 सीटें, शेख हसीना ने चुनाव फर्जी बताकर रद्द करने की मांग की

Feb 13, 2026
बांग्लादेश में 48% मतदान के साथ खत्म हुआ चुनाव, हिंसा की छाया में लोकतंत्र की बड़ी परीक्षा

बांग्लादेश में 48% मतदान के साथ खत्म हुआ चुनाव, हिंसा की छाया में लोकतंत्र की बड़ी परीक्षा

बांग्लादेश के 13वें आम चुनाव में 48% मतदान दर्ज। छिटपुट हिंसा के बीच लोकतंत्र की बड़ी परीक्षा, शुक्रवार तक नतीजे साफ होने की उम्मीद।

Feb 12, 2026