Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > विदेश

इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के घर के पास ब्लास्ट, मची भगदड़

इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के घर के पास ब्लास्ट, मची भगदड़

इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के घर के पास ब्लास्ट मची भगदड़

पाकिस्तान। इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री आवास से 20 km दूर बड़ा धमाका होने की खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स meinबताया जा रहा है कि, पीएम शहबाज शरीफ के घर के पास जोरदार ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट से इलाके में भगदड़ मच गई है। अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बता दें, भारत ने इससे पहले जवाबी एक्शन में भारत ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम से लेकर कई मिसाइलों को ध्वस्त कर दिया है। पाकिस्तान के हाईटेक फाइटर जेट F-16 और जेएफ 17 को भारतीय सेना ने मार गिराया है।

दो पाकिस्तानी पायलट गिरफ्तार

भारतीय सेना ने ऑपरेशन के दौरान दो पाकिस्तानी पायलट को कथित तौर पर हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि एक पायलट जम्मू कश्मीर से और एक पायलट जैसलमेर से पकड़ाया है। फिलहाल पायलट से पूछताछ की जा रही है। भारतीय अधिकारियों ने अभी तक पायलट की पहचान सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि वें पाकिस्तानी वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी भी हो सकते हैं।

पाकिस्तान के हवाई हमले के बाद अब भारत ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। भारत ने लाहौरऔर सियालकोट में हवाई हमला किया है। इससे पहले पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में मिसाइलें और ड्रोन से हमला किया। भारत ने पाकिस्तान के हवाई हमले को नाकाम कर दिया।

पाकिस्तान की 8 मिसाइलों को मार गिराया

भारत की S-400 वायु रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तान की 8 मिसाइलों को मार गिराया है। इसके साथ ही पाकिस्तान के तीन फाइटर जेट मार गिराए हैं, इसमें दो JF-17 और एक F-16 फाइटर जेट शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान पर हमले के लिए राजस्थान से फाइटर प्लेन उड़े हैं। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मिसाइलें दागी हैं। 


Related to this topic: