Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > विदेश

बांग्लादेश: फिर चली एक और गोली, निशाना बना हसीना विरोधी नेता

बांग्लादेश: फिर चली एक और गोली, निशाना बना हसीना विरोधी नेता

नेशनल सिटिजन्स पार्टी के नेता मोहम्मद मोतालेब शिकदर को घर में घुसकर गोली मारी, गोली कान से अंदर गई और कान की दूसरी तरफ से बाहर निकल गई

बांग्लादेश फिर चली एक और गोली निशाना बना हसीना विरोधी नेता

बांग्लादेश से जहां शेख हसीना विरोधी एक और नेता पर हमला हुआ . बांग्लादेशी मीडिया की मानें तो दोपहर 12 बजे नेशनल सिटिजन्स पार्टी के नेता मोहम्मद मोतालेब शिकदर को घर में घुसकर गोली मारी गई. हमले में मोतालेब के सिर को निशाना बनाकर गोली चलाई गई जिसके बाद वो गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर खुलना मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचायाए जहां उनका इलाज चल रहा है वहीं पुलिस के अनुसार शुरुआत में हालत नाजुक थी. डॉक्टरों ने बताया कि गोली उनके कान के एक तरफ से अंदर गई और फिर चीरते हुए कान की दूसरी तरफ से बाहर निकल गई यानी गोली सिर के अंदर या दिमाग तक नहीं पहुंचीए इसलिए गंभीर अंदरूनी चोट नहीं है.

छात्र नेता उस्मान हादी की हुई थी हत्या

पूरी घटना ऐसे समय हुई है जब पूरे बांग्लादेश में तनाव है कुछ दिन पहले ढाका में छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की गोली मारकर हत्या हुई थी 12 दिसंबर को ढाका की एक मस्जिद से निकलते समय नकाबपोश हमलावरों ने गोली चलाई. उन्हें इलाज के लिए सिंगापुर के एक अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गयाए जहां 18 दिसंबर को दम तोड़ दिया.वो छात्र संगठन इंकलाब मंच के संस्थापक थे मौत के बाद राजधानी समेत कई इलाकों में प्रदर्शन और हिंसा शुरू हो गई थी.

भारत है पूरी तरह अलर्ट मोड पर

इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब भारत में बीते कुछ महीनों में लगातार भारत विरोधी भवनाओं को मजबूती मिल रही है हादी की मौत के विरोध में इंकलाब मंच और जमात के कट्‌टरपंथियों ने बेनापोल से भारत के बॉर्डर तक मार्च निकाला था उनका कहना था कि पूर्व पीएम शेख हसीना को बांग्लादेश को सौंपा जाए चटगांव में चंद्रनाथ मंदिर के बाहर कट्‌टरपंथियों ने धार्मिक नारेबाजी की जिसके बाद अब भारत की सेना पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है,  बांग्लादेश के हालात पर नजर बनी हुई है ईस्टर्न कमांड प्रमुख आरसी तिवारी का भारत.बांग्लादेश सीमा का दौरा जिसका उदाहरण है

Related to this topic: