Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > विदेश

क्वेटा-कराची हाइवे पर हुआ अटैक, 4 बच्चे समेत पांच की मौत

क्वेटा-कराची हाइवे पर हुआ अटैक, 4 बच्चे समेत पांच की मौत

क्वेटा-कराची हाइवे पर हुआ अटैक 4 बच्चे समेत पांच की मौत

Attack on School Bus in Balochistan : बलूचिस्तान के कुज़दार में बुधवार 21 मई को स्कूल बस पर हमला किया गया है। इस हमले में 5 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में 4 बच्चे बताए जा रहे हैं।

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने एपी ने अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि,अशांत दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में स्कूल बस को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती कार बम विस्फोट में 4 बच्चों की मौत हो गई और 38 घायल हो गए है। यह हमला किसने किया है फिलहाल इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट डॉन के मुताबिक स्कूल बस जीरो पॉइंट के करीब थी। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को क्वेटा और कराची के अस्पतालों के लिए भेजा गया है। पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, बच्चों को निशाना बनाने वाले हमलावरों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा।

मोहसिन नकवी ने हमले में मारे गए बच्चों के परिवारों के प्रति संदेवना जाहिर करते हुए कहा, दुश्मनों ने मासूम बच्चों को शिकार बनाया है। यह हमला देश में अस्थिरता पैदा करने की घिनौनी साजिश है। देश की एकता से हर साजिश नाकाम हो जाएगी। 


Related to this topic: