Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > विदेश

भारत के साथ तनाव के बीच पाकिस्तान ने अंतर्राष्ट्रीय सहयोगियों के सामने लगाई कर्ज की गुहार, जानि

भारत के साथ तनाव के बीच पाकिस्तान ने अंतर्राष्ट्रीय सहयोगियों के सामने लगाई कर्ज की गुहार, जानिए इसकी सच्चाई

भारत के साथ तनाव के बीच पाकिस्तान ने अंतर्राष्ट्रीय सहयोगियों के सामने लगाई कर्ज की गुहार जानिए इसकी सच्चाई

India Pakistan News : सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल है कि, "भारत पर हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस बीच पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के सामने मदद की गुहार लगाई है। पाकिस्तान के आर्थिक मामलों के मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों से अपील की है कि, वे उसे और अधिक कर्ज दें।

पाकिस्तान के आर्थिक मामलों के मंत्रालय के आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट किया कि, "पाकिस्तान सरकार ने दुश्मन द्वारा किए गए भारी नुकसान के बाद अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों से अधिक ऋण के लिए अपील की है। बढ़ते युद्ध और स्टॉक क्रैश के बीच, हम अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों से तनाव कम करने में मदद करने का आग्रह करते हैं।"

 

इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा के बीच पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का दावा है कि सरकार के आर्थिक मामलों के मंत्रालय, आर्थिक मामलों के प्रभाग का 'एक्स' अकाउंट हैक कर लिया गया है। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फैक्ट चेक में इस दावे को गलत बताया है।




 


Related to this topic: