अमेरिका में 7 हजार उड़ानों पर ब्रेक

US Flight Crisis: अमेरिका में आसमान पर लगा ब्रेक! 7 हजार उड़ानें प्रभावित, 9/11 के बाद दूसरी बार देशभर में टेकऑफ पर रोक

FAA की तकनीकी गड़बड़ी के चलते अमेरिका में करीब 7 हजार उड़ानें प्रभावित हुईं। कई फ्लाइट रद्द या लेट हुईं, जबकि हवा में मौजूद विमानों को सुरक्षित लैंडिंग की अनुमति दी गई।

By : नरेंद्र कुमार
US Flight Crisis: अमेरिका में आसमान पर लगा ब्रेक! 7 हजार उड़ानें प्रभावित, 9/11 के बाद दूसरी बार देशभर में टेकऑफ पर रोक

AI

अमेरिका में अचानक हवाई सेवाओं पर ऐसा संकट आया कि हजारों यात्रियों का सफर बीच में ही अटक गया। कम्युनिकेशन सिस्टम में खराबी के चलते फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) को देशभर में विमानों के टेकऑफ पर रोक लगानी पड़ी। इस फैसले से करीब 7 हजार उड़ानें प्रभावित हुईं। कई फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं, जबकि बड़ी संख्या में विमानों को देरी का सामना करना पड़ा। न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन और कैलिफोर्निया समेत कई शहरों के एयरपोर्ट पर यात्री परेशान होते नजर आए.11 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के बाद यह दूसरी बार है, जब अमेरिका में इतने बड़े स्तर पर देशभर की उड़ानों पर रोक लगाई गई है।

हवा में उड़ रहे विमानों को मिली राहत

FAA ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट पर खड़े विमानों के टेकऑफ पर रोक लगा दी। हालांकि, जो विमान पहले से आसमान में थे, उन्हें सुरक्षित लैंडिंग की अनुमति दी गई। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर भी अलग-अलग परिस्थितियों के आधार पर फैसले लिए जा रहे हैं। FAA ने अगले आदेश तक ग्राउंड स्टॉप जारी रखने की बात कही है।

शिकागो से शुरू हुई परेशानी, 22 कंट्रोल सेंटर प्रभावित

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कम्युनिकेशन सिस्टम में खराबी की शुरुआत शिकागो के ओ'हेयर और मिडवे एयरपोर्ट से हुई। देखते ही देखते इसका असर दूसरे एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटरों तक पहुंच गया। अमेरिका के ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी सीन डफी के मुताबिक, देश के 22 एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर में तकनीकी परेशानी सामने आई है। फिलहाल टेक्नीशियन सिस्टम को दुरुस्त करने में जुटे हैं।

AI सिस्टम पर भी जांच, कहीं नई तकनीक तो वजह नहीं?

इस तकनीकी गड़बड़ी के पीछे नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिस्टम की भूमिका होने की भी जांच की जा रही है। यह सिस्टम एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारियों को संभावित समस्याओं की पहचान करने और विमानों के रूट में बदलाव के सुझाव देने में मदद करता है.दरअसल, अमेरिका अपने पुराने एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को आधुनिक बनाने में जुटा है। इसके तहत पुराने वायरिंग सिस्टम की जगह फाइबर ऑप्टिक केबल और नए रेडियो सिस्टम लगाए जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए पिछले साल 12.5 अरब डॉलर मंजूर किए गए थे।

9/11 के बाद 2023 में भी ठप हुई थीं उड़ानें

अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर आतंकी हमले के बाद सभी विमानों को जमीन पर उतारने का आदेश दिया गया था। इसके बाद 11 जनवरी 2023 को FAA के कंप्यूटर सिस्टम में खराबी आई थी। उस दौरान पायलटों को सुरक्षा संबंधी अलर्ट देने वाला सिस्टम ठप हो गया था और करीब 90 मिनट तक उड़ानें प्रभावित हुई थीं।

फ्लाइट कैंसिल होने पर यात्रियों को मिलेगा रिफंड

इस संकट के बीच यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि अमेरिका में फ्लाइट रद्द होने पर उन्हें पूरा रिफंड पाने का अधिकार है। उड़ान में बड़ा बदलाव या देरी होने पर भी यात्री सफर नहीं करने का फैसला लेकर रिफंड मांग सकते हैं.इसका असर ऐसे समय पर पड़ा है, जब अमेरिका में थैंक्सगिविंग की छुट्टियां करीब आ रही हैं। एयरलाइंस फॉर अमेरिका के अनुमान के मुताबिक, छुट्टियों के दौरान अमेरिकी एयरलाइंस से रोजाना औसतन 27 लाख यात्रियों के सफर करने की उम्मीद है। ऐसे में हवाई सेवाओं में आई इस तकनीकी गड़बड़ी ने एयरलाइन सेक्टर की चिंता बढ़ा दी है।

संबंधित सामग्री

आंध्र प्रदेश में ‘अर्नब’ का कहर:50 ट्रेनें और 21 फ्लाइट्स रद्द; MP-UP समेत 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट

आंध्र प्रदेश में ‘अर्नब’ का कहर:50 ट्रेनें और 21 फ्लाइट्स रद्द; MP-UP समेत 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चक्रवात अर्नब से तेज हवाओं और भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया। 50 ट्रेनें व 21 उड़ानें रद्द हैं, जबकि कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी है।

Oct 28, 2026
US Travel Advisory: मिडिल ईस्ट जाने से पहले दो बार सोचें, अमेरिका ने नागरिकों को दी नई ट्रेवल चेतावनी

US Travel Advisory: मिडिल ईस्ट जाने से पहले दो बार सोचें, अमेरिका ने नागरिकों को दी नई ट्रेवल चेतावनी

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने नागरिकों को यात्रा पर दोबारा विचार करने को कहा है। फ्लाइट रद्द होने और एयरस्पेस बंद होने की आशंका के बीच सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Sep 20, 2026
Trump Security Breach: राष्ट्रपति ट्रम्प के हेलिकॉप्टर के करीब पहुंचा यात्री विमान, FAA ने शुरू की जांच

Trump Security Breach: राष्ट्रपति ट्रम्प के हेलिकॉप्टर के करीब पहुंचा यात्री विमान, FAA ने शुरू की जांच

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आधिकारिक हेलिकॉप्टर मरीन वन के करीब एक कमर्शियल विमान पहुंचने के बाद FAA ने सुरक्षा चूक की जांच शुरू कर दी है।

Aug 06, 2026
न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: विमान-फायर ट्रक की टक्कर, 2 पायलटों की मौत

न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: विमान-फायर ट्रक की टक्कर, 2 पायलटों की मौत

न्यूयॉर्क के लागार्डिया एयरपोर्ट पर विमान और फायर ट्रक की टक्कर में दो पायलटों की मौत। कई लोग घायल, FAA ने एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टॉप लागू किया।

Mar 23, 2026