Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > विदेश

लाहौर में एक के बाद एक लगातार 3 धमाके, पूरा इलाका धुआं - धुआं

लाहौर में एक के बाद एक लगातार 3 धमाके, पूरा इलाका धुआं - धुआं

लाहौर में एक के बाद एक लगातार 3 धमाके पूरा इलाका धुआं - धुआं

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के लाहौर से गुरुवार को चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह लाहौर में धमाकों के बाद अफरा-तफरी मच गई। लाहौर में एक के बाद एक लगातार 3 धमाके होने की बात कही जा रही है। ये ब्लास्ट लाहौर ओल्ड एयरपोर्ट के पास हुए हैं। लाहौर में इतने बम गिरे कि पूरा इलाका धुआं - धुआं हो गया।

लाहौर एयरपोर्ट के पास वाल्टन रोड पर एक के बाद एक, तीन बड़े धमाके हुए हैं जिसके बाद पुलिस ने ब्लास्ट साइट को घेर रखा है। आवाजाही बंद कर दी गई है। पूरे लाहौर में कर्फ्यू जैसे हालत हैं।

पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि, वाल्टन रोड के आसपास तेज धमाके की आवाज से लोगों में दहशत है। लाहौर में दिन के समय तेज सायरन की आवाज के बाद लोग अपने - अपने घरों में कैद हैं। पाकिस्तानी मीडिया की ओर से और भी कई बड़े दावे किए जा रहे हैं हालांकि किसी भी दावे की कोई पुष्टि नहीं हुई है। जिस ड्रोन में ब्लास्ट हुआ था वो किसका था अभी यह जानकारी भी सामने नहीं आई है।

कुछ चैनल्स का दावा है कि, यह ड्रोन विस्फोट है। जैमिंग सिस्टम के चलते धमाका हुआ है। ऐसी खबरें तब सामने आई है जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था। भारत के एक्शन के बाद कई आतंकियों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है।