Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की बढ़ी मुश्किलें, NCW ने भी भेजा नोटिस

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की बढ़ी मुश्किलें, NCW ने भी भेजा नोटिस

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की बढ़ी मुश्किलें ncw ने भी भेजा नोटिस

Ranveer Allahabadia Controversy : मशहूर यूटूबर रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर इलाहाबादिया द्वारा पैरेंट रिलेशनशिप पर किए गए भद्दे कमेंट के बाद वबाल मचा हुआ है। इस बयान के बाद समय रैना, रणवीर इलाबाबिया के साथ-साथ शो में मौजूद सभी जजों पर केस दर्ज हो गया है। इस मामले पर पुलिस के साथ ही साथ राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी एक्शन लिया है।

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने शो में मौजूद सभी जजों को दोबारा नोटिस भेजा है। वहीं मुंबई साइबर सेल ने भी समय रैना को किसी भी तरह की छूट देने से इनकार कर दिया है। बता दें कि, NCW ने इन कलाकारों को 17 फरवरी 2025 को पेश होने के लिए तलब किया था, लेकिन वे आयोग के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। ऐसे में आयोग ने सभी को दूसरी बार पेश होने के लिए समन जारी किया है।

सभी से अलग-अलग तारीख को होगी पूछताछ 

नए नोटिस के मुताबिक, रणवीर इलाहाबादिया, अपूर्व मुखीजा, आशीष चंचलानी, तुषार पुजारी और सौरभ बोथरा को 6 मार्च 2025 को आयोग में पेश होने के लिए तलब किया गया है। वहीं, समय रैना, जसप्रीत सिंह और बलराज घई को 11 मार्च 2025 को पेश होने का आदेश दिया गया है। वहीँ, साइबर सेल ने रणवीर इलाहाबादिया को 18 फ़रवरी से 24 फरवरी के बीच पेश होने के लिए बुलाया है। 

ये है पूरा मामला

दरअसल, इंडियाज गॉट लैटेंट शो में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने एक कंटेस्टेंट को कहा था कि, 'क्या आप अपने माता - पिता को संभोग (sex) करते देखना चाहेंगे या एक बार इसमें शामिल होकर इसे हमेशा के लिए बंद कर देंगे।' इस कमेंट के बाद रणवीर इलाहाबादिया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

इस कमेंट को लेकर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा, कॉमेडियन समय रैना और शो इंडियाज गॉट लैटेंट के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। शो में कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर मुंबई कमिश्नर और महाराष्ट्र महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है और पत्र में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। मुंबई के अलावा गुवाहाटी और इंदौर में भी शिकायत दर्ज की गई थी।

विवाद बढ़ता देख रणवीर इलाहाबादिया ने एक्स पर 52 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वे अपने कमेंट के लिए माफी मंगाते नजर आ रहे थे। अपने कमेंट को लेकर इलाहाबादिया ने अधिक स्पष्टीकरण नहीं दिया था। उन्होंने सीधे - सीधे अपने कमेंट पर खेद जताया था।


Related to this topic: