पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ जनसभा की। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए टीएमसी की ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच योगी आदित्यनाथ ने राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। रविवार को बांकुड़ा और पूर्व मेदिनीपुर में आयोजित जनसभाओं में उन्होंने कानून-व्यवस्था, वोट बैंक राजनीति और विकास जैसे मुद्दों को लेकर तीखी टिप्पणी की।
सीएम योगी ने कहा कि बंगाल में बढ़ती गुंडागर्दी और अराजकता का इलाज 'यूपी मॉडल' से किया जाएगा। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि उत्तर प्रदेश में बुलडोजर केवल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए नहीं, बल्कि माफिया और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रतीक बन चुका है।
मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति कर रही टीएमसी
योगी आदित्यनाथ ने ममता बनर्जी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है। उनके मुताबिक, टीएमसी नेता मुस्लिम वोट बैंक के लिए काम कर रहे हैं, जिससे राज्य की नीतियों में असंतुलन पैदा हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल की पहचान उसकी भाषा और संस्कृति से है और इसे किसी भी हाल में बदला नहीं जा सकता।
यूपी मॉडल का जिक्र, कानून-व्यवस्था पर दावा
अपने संबोधन में योगी ने उत्तर प्रदेश के कानून-व्यवस्था मॉडल को उदाहरण के तौर पर पेश किया। उन्होंने दावा किया कि 2017 से पहले यूपी में दंगे और कर्फ्यू आम थे, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने कहा, 'आज यूपी में ‘नो दंगा, नो कर्फ्यू’ का माहौल है और माफिया पर कड़ी कार्रवाई की गई है, जिससे आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करता है।'
किसानों और रोजगार को लेकर भी सवाल
योगी ने बंगाल में किसानों की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि यहां किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जहां यूपी में आलू की कीमत बेहतर है, वहीं बंगाल में किसानों को बहुत कम दाम मिल रहा है। इसके अलावा उन्होंने रोजगार, मुफ्त राशन, आवास और स्वास्थ्य योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि यूपी में बड़े पैमाने पर विकास कार्य हुए हैं और ऐसी ही योजनाएं बंगाल में भी लागू की जा सकती हैं।
बदलाव के लिए डबल इंजन सरकार जरूरी
जनसभाओं में योगी आदित्यनाथ ने एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन की अपील करते हुए कहा कि बंगाल अब बदलाव की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले कांग्रेस, फिर वाम दल और अब टीएमसी ने राज्य को पीछे धकेला है। उन्होंने कहा कि 'डबल इंजन सरकार' ही बंगाल को विकास और स्थिरता के रास्ते पर ला सकती है।
बंगाली में संदेश: 'अब बंगाल चुप नहीं बैठेगा'
अपने भाषण के दौरान योगी ने बंगाली भाषा में भी लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा, 'बांग्लार चुप थाकबे ना, यानी अब बंगाल चुप नहीं बैठेगा।