MP Rajya Sabha By-Election: मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद मध्य प्रदेश में खाली हुई राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार आज उपचुनाव के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी होगी, जिसके साथ ही नामांकन पत्र दाखिल होने शुरू हो जाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने 22 अक्टूबर को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी, जिसके तहत 12 नवंबर को मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे मतों की गिनती की जाएगी।
229 विधायक तय करेंगे परिणाम
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं, इस बार 229 विधायक ही मतदान कर सकेंगे, लेकिन कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा मतदान प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। तो वही बीना से विधायक निर्मला सप्रे की भूमिका भी अहम मानी जा रही है।
बीजेपी में दावेदारों की लंबी रेस!
एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद इस सीट के लिए भाजपा में कई दावेदारों के नाम चर्चा में बने हुए है। मीडिया की खबरों की माने तो भाजपा किसी गैर-राज्यीय नेता को फिर से मौका दे सकती है। इसके अलावा प्रदेश के कई नेताओं के नाम नाम भी राजनैतिक गलियारों की चर्चा में बने हुए है।