Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

राजस्थान के उदयपुर में महिला से दरिंदगी: गैंगरेप का आरोपी CEO निकला

राजस्थान के उदयपुर में महिला से दरिंदगी: गैंगरेप का आरोपी CEO निकला

राजस्थान के उदयपुर से जहां एक आईटी कंपनी की मैनेजर के साथ गैंगरेप केस में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई।

राजस्थान के उदयपुर में महिला से दरिंदगी गैंगरेप का आरोपी ceo निकला

बड़ी खबर राजस्थान के उदयपुर से जहां एक आईटी कंपनी की मैनेजर के साथ गैंगरेप केस में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए ने बताया कि जांच की जिम्मेदारी एडिशनल एसपी को सौंपी गई है के अनुसार, पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और एफआईआर के आधार पर कार्रवाई की गई। मेडिकल जांच में चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया गैंगरेप की पुष्टि होती दिखाई दे रही है। पुलिस को जांच में एक अहम सुराग भी हाथ लगा है। आरोपियों की कार में लगे डैशकैम के ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग, जिसमें घटना के दौरान की आवाजें कैद होने की बात सामने आई है।

ये तीन आरोपी गिरफ्त में

पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें आईटी कंपनी का सीईओ जितेश, उसकी सहकर्मी महिला एग्जीक्यूटिव हेड शिल्पा और उसका पति गौरव शामिल हैं। तीनों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी सीईओ जितेश सिसौदिया आईआईटीयन है।

पीड़िता की बिगड़ी थी तबीयत

पुलिस के मुताबिक, 20 दिसंबर को कंपनी के सीईओ की बर्थडे और न्यू ईयर पार्टी उदयपुर के शोभागपुरा इलाके के एक होटल में आयोजित की गई थी। पीड़िता रात 9 बजे पार्टी में पहुंची थी, जो देर रात 1:30 बजे तक चली। पार्टी के बाद जब पीड़िता की तबीयत बिगड़ने लगी तो कुछ लोग उन्हें घर छोड़ने की बात कर रहे थे, लेकिन महिला एग्जीक्यूटिव हेड ने उन्हें आफ्टर पार्टी के लिए साथ चलने का प्रस्ताव दिया।

पहले गैंगरेप फिर छोड़ा घर

रात 1:45 बजे पीड़िता को कार में बैठाया गया, जिसमें पहले से सीईओ और महिला एग्जीक्यूटिव का पति मौजूद था। रास्ते में एक दुकान से स्मोकिंग सामग्री खरीदी गई और पीड़िता को भी स्मोक कराया गया, जिससे वह बेहोशी की हालत में चली गई। होश में आने पर पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके साथ छेड़छाड़ और सामूहिक बलात्कार किया गया।

रिकॉर्डिंग में पाए गए सबूत

सुबह करीब 5 बजे पीड़िता को घर छोड़ा गया। होश आने पर उसे अपने कान की बाली, मोजे और अंडरगारमेंट्स गायब मिले और निजी अंगों पर चोट के निशान थे। बाद में जब कार के डैशकैम की जांच की गई तो घटना से जुड़े अहम सबूत रिकॉर्डिंग में पाए गए।