Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

पत्नी ने पति पर लगाया धर्मांतरण का आरोप, बोली- धर्म परिवर्तन का बनाया दवाब; मना करने पर की मारप

पत्नी ने पति पर लगाया धर्मांतरण का आरोप, बोली- धर्म परिवर्तन का बनाया दवाब; मना करने पर की मारपीट

पत्नी ने पति पर लगाया धर्मांतरण का आरोप बोली- धर्म परिवर्तन का बनाया दवाब मना करने पर की मारपीट

Bilaspur Religious Conversion Case : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक चौंकाने वाला धर्मांतरण का मामला सामने आया है। बिलासपुर में एक महिला ने अपने ही पति के खिलाफ धर्मांतरण का आरोप लगाया है। पत्नी ने आरोप लगाया है कि, उसका पति उसे और उसके दो बच्चों को धर्म परिवर्तन करने के लिए दवाब बना रहा है। जब पत्नी धर्म बदलने से मना करती है तो उसके साथ मारपीट करती है। पत्नी ने यह भी बताया कि, पति ने घर से मूर्तियों और फोटो को फेंककर प्रभु यीशु की फोटो लगा दी। मामला पूरा सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के अनुसार, महिला ने हिन्दू रीति रिवाज से शादी की थी। शादी के बाद पति ने ईसाई धर्म अपनाया। इसके बाद पत्नी पर भी ईसाई धर्म अपनाने को लेकर दबाव बनाने लगा। पत्नी के बार- बार मना करने पर उससे मारपीट करने लगा। पति की प्रताड़ना से तंग आकर हिन्दू वादी संगठनों के साथ सिविल लाइन थाना शिकायत पहुंची। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

शादी के बाद पति ने अपनाया ईसाई धर्म 

पीड़ित महिला ने बताया कि, मैं दलित समाज से हूं, मेरी शादी साल 2016 में हिन्दू रीति रिवाजों से हुई। इस शादी से मुझे दो बच्चे भी हैं। मेरा पति पहले हिंदू धर्म को मानता था। शादी के कुछ समय बाद ही मेरा पति ईसाई धर्म को मानने लगा। इसके बाद कुछ समय तक सब ठीक था, फिर अचानक मुझे धर्म बदलने के लिए फ़ोर्स किया जाने लगा। जब मैंने मन किया तो घर कलह होने लगी। इससे बचने के लिए मैं अपने पति के साथ चर्च जाने लगी, वहां की प्रेयर्स में शामिल होने लगी। इसके बाद मेरा पति कुछ दिन ठीक रहा लेकिन फिर धर्म बदलने के लिए बाध्य करने लगा। मारपीट करने लगा। मुझे और मेरे बच्चों को प्रताड़ित करने लगा।

बताया जा रहा है कि, मिशनरी धर्मांतरण के लिए ज्यादातर स्लम एरिया में रहने वाले लोगों को निशाना बनाते हैं। स्लम एरिया की महिलाओं को पति की शराब की लत छुड़ाने के लिए प्रार्थना से जोड़ते हैं। इसके बाद धीरे-धीरे दूसरी महिलाओं को भी साथ ले जाते हैं। उनके साथ पिकनिक मनाते हैं। जब भरोसा जीत लेते हैं, तब बपतिस्मा दिलाते हैं यानी धर्म बदलवाते हैं।

जांच के बाद होगी कार्रवाई 

सिविल लाइन टीआई एसआर साहू ने बताया कि एक पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने अपने पति पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

बिलासपुर में इन यहां हो रहा धर्मांतरण

जिले के सिरगिट्‌टी, पचपेड़ी, बेलगहना, रतनपुर, सीपत, चिंगराजपारा, चांटीडीह, सकरी, हाफा, मोपका, घुरू, तिफरा मन्नाडोल, मस्तूरी, लखराम, हरदीकला टोना सहित शहर के स्लम एरिया में धर्मांतरण का खेल चल रहा है। मिशनरी संस्था से जुड़े लोग इन जगहों में प्रार्थना सभा कराते हैं, जिसकी आड़ में लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।

Related to this topic: