Breaking News
  • जम्मू-कश्मीर में 28 दिनों में 733 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 47 के घर पर बुलडोजर चला
  • नोएडा की फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, कई ब्लास्ट हुए: शोरूम और 7 दुकानें जलकर राख
  • हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में हनुमान-चालीसा पाठ हुआ, मां वाग्देवी की पूजा हुई
  • एमपी में हर पाठ्यक्रम में शहीद की पत्नी और बच्चों के लिए एक सीट आरक्षित रहेगी
  • बंगाल के आसनसोल में पुलिस चौकी में तोड़फोड़-पथराव, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी
  • ISIS के नंबर-2 कमांडर की अमेरिकी ऑपरेशन में मौत, अफ्रीका में छिपा था
  • नीदरलैंड में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- आज का भारत बड़े सपने देख रहा

होम > देश

Bengal Results 2026: BJP Lead, Mamata Reacts

Bengal Results 2026: BJP को बड़ी बढ़त, ममता बोलीं ‘अंतिम राउंड में हम जीतेंगे’… आसनसोल में बवाल

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में BJP को बढ़त, ममता बनर्जी ने जताया भरोसा। कोलकाता और आसनसोल में हंगामा, TMC ऑफिस में तोड़फोड़ की खबर।


bengal results 2026 bjp को बड़ी बढ़त ममता बोलीं ‘अंतिम राउंड में हम जीतेंगे’… आसनसोल में बवाल

पश्चिम बंगाल की 293 सीटों पर जारी मतगणना के बीच सियासी तस्वीर तेजी से बदलती नजर आ रही है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि टीएमसी पीछे चल रही है। इसी बीच कोलकाता और आसनसोल से तनाव और हंगामे की खबरें भी सामने आई हैं ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी करीब 198 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि टीएमसी 88 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी को करीब 45% और टीएमसी को लगभग 42% वोट मिलते दिखाई दे रहे हैं।

ममता बनर्जी का दावा ‘अंतिम राउंड में जीत हमारी’

Mamata Banerjee ने शुरुआती रुझानों के बीच कहा कि अंतिम राउंड के बाद जीत टीएमसी की ही होगी। उन्होंने चुनाव आयोग पर मनमर्जी करने का आरोप भी लगाया। हालांकि, हाई-प्रोफाइल भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं।

आसनसोल में हिंसा, TMC ऑफिस में तोड़फोड़

मतगणना के बीच आसनसोल से हिंसा की खबर सामने आई है। यहां टीएमसी के कैंप ऑफिस में तोड़फोड़ की गई और मौके से एक बम मिलने की भी सूचना है। इसके अलावा कोलकाता में ममता बनर्जी के घर के बाहर ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए गए, जिससे राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है।

बीजेपी का दबदबा, कई सीटों पर बढ़त

राज्य के कई इलाकों में बीजेपी को मजबूत बढ़त मिलती दिख रही है। झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम जैसी सीटों पर पार्टी आगे चल रही है। बीजेपी नेताओं का दावा है कि पार्टी 180 से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाएगी। कार्यकर्ताओं ने कई जगह जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है।

वोट शेयर में भी बीजेपी आगे

2021 के मुकाबले इस बार बीजेपी का वोट शेयर बढ़ता दिख रहा है।

  • बीजेपी: करीब 45% वोट
  • टीएमसी: करीब 42% वोट
  • सीटों में 120+ की बढ़त का अनुमान

यह संकेत दे रहा है कि राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव संभव है।

जश्न और सन्नाटा दोनों तस्वीरें साथ

जहां बीजेपी कार्यकर्ता सिलिगुड़ी, कोलकाता और दिल्ली में जश्न मनाते नजर आए, वहीं टीएमसी दफ्तरों के बाहर सन्नाटा देखने को मिला। कहीं लड्डू बांटे गए, तो कहीं बैंड-बाजे के साथ जश्न मनाया गया। दूसरी तरफ, हिंसा और आरोप-प्रत्यारोप ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है। 

Related to this topic: