Breaking News
  • BRICS सम्मेलन: 20 देशों के कृषि मंत्री और विशेषज्ञ इंदौर में जुटे
  • पटाखा दुकान में लगी आग, लगातार होते रहे धमाके, भोपाल के बैरागढ़ रोड पर हादसा, 70 फीट तक ऊपर उठी लपटें
  • दिल्ली में आधी रात 70kmph की रफ्तार से आंधी चली: MP-राजस्थान समेत 22 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • भारत में 2024 में सड़क हादसों से 1.77 लाख लोगों की मौत, हर घंटे 20 लोगों ने गंवाई जान
  • प्रख्यात शूटर जसपाल राणा का निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज

होम > देश

West Bengal BJP CM Name Today

बंगाल में आज नए CM के नाम पर मुहर? शाह की मौजूदगी में बैठक, सुवेंदु सबसे आगे

पश्चिम बंगाल में आज बीजेपी विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है। अमित शाह पर्यवेक्षक बनाए गए हैं, जबकि सुवेंदु अधिकारी सबसे आगे माने जा रहे हैं।


बंगाल में आज नए cm के नाम पर मुहर शाह की मौजूदगी में बैठक सुवेंदु सबसे आगे

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के चार दिन बाद अब नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। शुक्रवार को बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक कोलकाता में होने जा रही है, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जा सकता है। पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

9 मई को कोलकाता के परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी भी पूरी कर ली गई है। इस पूरे घटनाक्रम पर देशभर की नजर बनी हुई है, क्योंकि बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार बनाने जा रही है।

सुवेंदु अधिकारी सबसे मजबूत दावेदार क्यों?

बीजेपी के अंदर मुख्यमंत्री पद की रेस में सुवेंदु अधिकारी सबसे आगे बताए जा रहे हैं। उन्होंने भवानीपुर सीट से ममता बेनर्जी को हराकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। इसके अलावा नंदीग्राम सीट पर भी उन्होंने जीत दर्ज की।सुवेंदु अधिकारी पहले भी ममता बनर्जी के खिलाफ नंदीग्राम में जीत हासिल कर चुके हैं। ऐसे में पार्टी के भीतर उन्हें बंगाल में बीजेपी के सबसे बड़े चेहरे के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी बंगाल में मजबूत हिंदुत्व और आक्रामक संगठनात्मक राजनीति के चेहरे के रूप में सुवेंदु पर भरोसा जता सकती है।

बंगाल चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत

4 मई को आए विधानसभा चुनाव परिणामों में बीजेपी ने 293 सीटों में से 206 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं टीएमसी 81 सीटों तक सिमट गई। यह बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।हालांकि राज्य की कुल 294 सीटों में से फालता सीट पर दोबारा मतदान होना है। वहां 21 मई को वोटिंग और 24 मई को मतगणना होगी। इसके बावजूद बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिल चुका है और सरकार गठन का रास्ता साफ है।

हार के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान

चुनाव परिणाम आने के बाद ममता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि उनकी पार्टी जनादेश से नहीं बल्कि “साजिश” से हारी है। उन्होंने इस्तीफा देने से इनकार करते हुए कहा कि वह “आजाद पंछी” हैं और सड़क से लड़ाई जारी रखेंगी।ममता ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए और दावा किया कि भाजपा के साथ मिलकर उनकी 100 सीटें छीनी गईं। उनके इस बयान के बाद बंगाल की राजनीति और अधिक गरमा गई।

सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या से बढ़ा तनाव

चुनाव परिणामों के बाद बंगाल में राजनीतिक तनाव भी बढ़ता दिखा। 6 मई को सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना कोलकाता के पास डोलतला इलाके में हुई, जहां बाइक सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग की।इस मामले में बीजेपी ने टीएमसी समर्थकों पर आरोप लगाए हैं। अगले दिन सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि उनके करीबी सहयोगी की हत्या राजनीतिक बदले की भावना से की गई, क्योंकि उन्होंने ममता बनर्जी को हराया था।

9 मई को हो सकता है भव्य शपथ ग्रहण

बीजेपी सूत्रों के अनुसार नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को कोलकाता के परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इसमें कई बड़े केंद्रीय नेताओं और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है।बंगाल में सत्ता परिवर्तन को बीजेपी राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी बड़ा मोड़ मान रही है। ऐसे में आज की विधायक दल की बैठक सिर्फ मुख्यमंत्री चुनने तक सीमित नहीं मानी जा रही, बल्कि इसे 2029 की राष्ट्रीय रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

 

Related to this topic: