Breaking News
  • BRICS सम्मेलन: 20 देशों के कृषि मंत्री और विशेषज्ञ इंदौर में जुटे
  • पटाखा दुकान में लगी आग, लगातार होते रहे धमाके, भोपाल के बैरागढ़ रोड पर हादसा, 70 फीट तक ऊपर उठी लपटें
  • दिल्ली में आधी रात 70kmph की रफ्तार से आंधी चली: MP-राजस्थान समेत 22 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • भारत में 2024 में सड़क हादसों से 1.77 लाख लोगों की मौत, हर घंटे 20 लोगों ने गंवाई जान
  • प्रख्यात शूटर जसपाल राणा का निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज

होम > देश

Rain in 4 States, Heatwave Alert जारी

MP समेत 4 राज्यों में बारिश-आंधी, राजस्थान में लू का कहर

मध्य प्रदेश, बिहार और राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का असर दिखा। वहीं बाड़मेर 45.7°C के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा।


mp समेत 4 राज्यों में बारिश-आंधी राजस्थान में लू का कहर 

AI इमेज |

देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और राजस्थान के कई इलाकों में शनिवार को बारिश और तेज आंधी देखने को मिली, जबकि पश्चिमी राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।राजस्थान का बाड़मेर देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 45.7°C दर्ज किया गया। वहीं जैसलमेर में पारा 45°C तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

बिहार में आंधी-बारिश से हालात बिगड़े

बिहार में पिछले 10 दिनों से लगातार आंधी और बारिश का दौर जारी है। शनिवार को नालंदा और शेखपुरा में ओले गिरे। राजधानी पटना में तेज हवाओं के कारण 600 से ज्यादा पेड़ गिर गए और 50 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में रेड और यलो अलर्ट जारी किया है। बिजली गिरने और तेज आंधी की आशंका जताई गई है।

मध्य प्रदेश में थमेगी बारिश, बढ़ेगी गर्मी

मध्य प्रदेश के 22 जिलों में शनिवार को बारिश हुई, जबकि सिवनी में ओलावृष्टि दर्ज की गई। हालांकि अब प्रदेश में मौसम बदलने वाला है।IMD के मुताबिक 12 मई से प्रदेश में लू चलने की संभावना है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत कई शहरों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। रतलाम में शनिवार को पारा 44°C तक पहुंच गया।

राजस्थान में आंधी के बीच एक की मौत

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कमजोर पड़ने के बाद गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। नागौर, अजमेर, टोंक और सवाई माधोपुर में हल्की बारिश और आंधी हुई।बूंदी में अंधड़ के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया गया कि तेज हवा में टिनशेड उड़कर मोबाइल टावर से टकराया, जिससे हादसा हुआ।

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम?

11 मई

  • मध्य प्रदेश, दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में गर्मी बढ़ेगी

  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं

  • बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने का खतरा

12 मई

  • पंजाब और हरियाणा में आंधी-बारिश की संभावना

  • उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश के आसार

  • दक्षिण और मध्य बिहार में फिर मौसम बिगड़ सकता है

कई राज्यों में जारी अलर्ट

  • छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन तक आंधी और बारिश का अलर्ट

  • यूपी में 12 मई से फिर मौसम बदलने की संभावना

  • झारखंड में वज्रपात को लेकर चेतावनी

  • हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान

लोगों पर बढ़ा मौसम का असर

भीषण गर्मी और अचानक बदलते मौसम का असर आम जनजीवन पर भी दिख रहा है। प्रयागराज, दिल्ली और गुवाहाटी समेत कई शहरों में लोग धूप से बचने के लिए छाते, गमछे और हैंड फैन का इस्तेमाल करते नजर आए।विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

 

Related to this topic: