Breaking News
  • हिंद महासागर में भारत का बड़ा दांव! ग्रेट निकोबार में बनेगा ₹13,000 करोड़ का मेगा एयरबेस, बढ़ेगी नौसेना की ताकत
  • शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 829 और निफ्टी 262 अंक लुढ़का
  • फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, इमारतें गिरीं: 8 की मौत; 4.5 फीट से ज्यादा ऊंची लहरें उठीं, 2 घंटे में 138 झटके आए
  • ईरान-इजराइल में 2 महीने बाद फिर जंग: ईरान ने तेल अवीव पर मिसाइलें दागीं, इजराइल ने तेहरान-तबरीज को निशाना बनाया
  • MPESB की वनरक्षक, जेल प्रहरी समेत 4 परीक्षाएं रद्द: सर्वर फेल, 3 घंटे बाद मिली सूचना
  • TMC नेता जहांगीर खान नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार: अवैध वसूली का आरोप, देश छोड़ने की कोशिश में थे
  • TMC के राज्य सभा सांसद सुखेंदु शेखर रे ने इस्तीफा दिया; ममता बनर्जी की पार्टी भी छोड़ी

होम > देश

Weather Update

बिहार में आंधी-बिजली का कहर, 9 लोगों की मौत: यूपी समेत 6 राज्यों में बारिश अलर्ट, राजस्थान-MP में 43°C पार तापमान

बिहार में आंधी, बिजली और पेड़ गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई। यूपी समेत 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जबकि राजस्थान और मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी जारी है।


बिहार में आंधी-बिजली का कहर 9 लोगों की मौत यूपी समेत 6 राज्यों में बारिश अलर्ट राजस्थान-mp में 43°c पार तापमान

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। बिहार में शुक्रवार को तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं में 9 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा असर राजधानी पटना में देखने को मिला, जहां पेड़ गिरने और बिजली हादसों में 5 लोगों की जान चली गई। वहीं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। दूसरी तरफ राजस्थान और मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है और कई शहरों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

बिहार में तेज आंधी से भारी नुकसान

पटना समेत बिहार के 7 जिलों में शुक्रवार शाम अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे गिर गए। राजधानी पटना में आंधी इतनी तेज थी कि शहर के कई इलाकों में ट्रैफिक बाधित हो गया। विधानसभा परिसर में भी पानी भर गया। प्रशासन के मुताबिक राज्यभर में 600 से ज्यादा पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में अगले 24 घंटों के दौरान बिजली गिरने और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है।

उत्तर प्रदेश में बारिश-ओलों का असर

उत्तर प्रदेश के आगरा और जालौन में शुक्रवार को बारिश दर्ज की गई, जबकि मऊ जिले में ओले गिरने की खबर है। मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के 17 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी और मध्य यूपी में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। किसानों को खुले में रखी फसल और उपकरण सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

राजस्थान में सबसे ज्यादा गर्मी

राजस्थान का बाड़मेर शुक्रवार को देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जैसलमेर और फलोदी में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज गर्म हवाओं के कारण दिन में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक हीटवेव जैसी स्थिति बनी रह सकती है।

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी, फिर बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश के रतलाम में शुक्रवार को तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर समेत कई शहरों में तेज गर्मी महसूस की गई। हालांकि मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 13 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। गर्मी और बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?

10 मई का अनुमान

  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।
  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट।
  • बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने की आशंका।

11 मई का अनुमान

  • उत्तराखंड के कई पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना।
  • पंजाब के पठानकोट, रूपनगर और मोहाली में तेज हवा और बिजली गिरने का खतरा।
  • दक्षिण और मध्य बिहार में फिर से आंधी-बारिश के संकेत। 

Related to this topic: