Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

गिरीडीह में होली के जुलूस के दौरान हिंसा, दो समुदायों के बीच हुई झड़प

गिरीडीह में होली के जुलूस के दौरान हिंसा, दो समुदायों के बीच हुई झड़प

गिरीडीह घोरथंबा में होली के दिन जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। वहीं, कई दुकानों और वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया।

गिरीडीह में होली के जुलूस के दौरान हिंसा दो समुदायों के बीच हुई झड़प

होली जहां आपसी भाईचारे और सौहार्द का त्यौहार है। वहीं, झारखंड के गिरिडीह जिले में इसके विपरीत घटना देखने को मिली। यहां के घोरथंबा में होली के दिन जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। वहीं, कई दुकानों और वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक फिलहाल इलाके में शांति बहाल हो गई है। असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है।

होली मनाने के दौरान हुई घटना

गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल ने बताया कि "घोरथम्बा ओपी क्षेत्र में दो समुदायों के बीच झड़प की घटना सामने आई है। होली मनाने के दौरान यह घटना हुई। हम दोनों समुदायों की पहचान कर रहे हैं, हम मामले की जांच भी कर रहे हैं। इस घटना के सभी असमाजिक तत्वों पहचान होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी को कोई बड़ी चोट नहीं आई है। कुछ वाहनों में आग भी लगाई गई है। अभी मामला नियंत्रण में है।"

घटना का कारण?

उप विकास आयुक्त स्मिता कुमारी ने कहा कि "होली समारोह के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है। हमें मिली जानकारी के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्वों ने कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है। हमें प्राप्त जानकारी के अनुसार, हर साल की भांति इस साल भी जुलूस निकाला गया था जिसमें कुछ असामाजिक तत्वों ने कुछ वाहनों में आग लगा दी और अशांति फैला दी। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।"

बीजेपी सांसद ने कही ये बात

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने इस घटना पर कहा, "जहां पर भी इस प्रकार की घटनाएं हुई हैं निश्चित रूप से वहां पर जो एजेंसियां या बल हैं उन्होंने अवश्य इसका संज्ञान लिया होगा। जो भी लोग दोषी हैं उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए और होगी भी।"

Related to this topic: