Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार 16 जून को राजकोट में, विमान हादसे में हुआ था निधन

विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार 16 जून को राजकोट में, विमान हादसे में हुआ था निधन

विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार 16 जून को राजकोट में विमान हादसे में हुआ था निधन

Vijay Rupani: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार 16 जून को राजकोट में किया जाएगा। अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट के क्रैश होने से यह दुखद हादसा हुआ। इस विमान दुर्घटना में एक व्यक्ति को छोड़कर सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स की मौत हो गई, जिनमें विजय रूपाणी भी शामिल थे।

राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

सरकारी बयान के अनुसार, विजयभाई रूपाणी की अंतिम यात्रा और अंतिम दर्शन का पूरा कार्यक्रम तय कर लिया गया है। सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पुलिस बल, ट्रैफिक कंट्रोल और जन सुविधा के विशेष इंतजाम किए गए है।

राजकोट और गांधीनगर में शोक सभाएं भी आयोजित की जाएंगी, जिसमें बड़े-बड़े नेता, अधिकारी और हजारों की संख्या में लोग शामिल होने की उम्मीद है।

डीएनए से हुई पहचान


गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने बताया कि डीएनए टेस्ट से विजय रूपाणी की पहचान की पुष्टि हो चुकी है। उनके निधन के बाद कई नेता उनके घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी।

विजय रूपाणी की अंतिम यात्रा

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की अंतिम यात्रा 16 जून, सोमवार को आयोजित की जाएगी। सुबह 11:00 बजे उनके पार्थिव शरीर को गांधीनगर स्थित निवास से अहमदाबाद सिविल अस्पताल ले जाया जाएगा। इसके बाद शव को अहमदाबाद एयरपोर्ट से राजकोट के लिए रवाना किया जाएगा। जिसके बाद उनकी अंतिम यात्रा उनके घर से रामनाथपारा श्मशान घाट के लिए निकलेगी।

हादसे की जांच के लिए बनी विशेष समिति


सरकार ने एक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति बनाई है जो इस दुर्घटना की गहराई से जांच करेगी। यह समिति न केवल हादसे के तकनीकी कारणों, बल्कि संभावित लापरवाही की भी पड़ताल करेगी।

Related to this topic: