Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

केदारनाथ यात्रा के दौरान लैंडस्लाइड, दो तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत

केदारनाथ यात्रा के दौरान लैंडस्लाइड, दो तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत

केदारनाथ यात्रा के दौरान लैंडस्लाइड दो तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत

Two Pilgrims Die in Uttarakhand Landslide : उत्तराखंड। केदारनाथ यात्रा के दौरान जंगल चट्टी के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से त्रासदी हुई। भूस्खलन में चार तीर्थयात्री फंस गए, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। बचाव अभियान जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी बरसाती नाले के पास बुधवार को भूस्खलन होने से उसकी चपेट में आए दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। जबकि एक महिला समेत तीन अन्य घायल हो गए। भूस्खलन का शिकार हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार, बरसाती नाले के पास ऊपर पहाड़ी से मलबा और पत्थर आने के कारण इस क्षेत्र से जा रहे कुछ यात्री तथा पालकी संचालक इसकी चपेट में आए और खाई में गिर गए। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

महिला समेत घायल हुए दो पुरुषों को इलाज के लिए गौरीकुंड भेजा गया है। हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान की जा रही है। इस बीच, पुलिस की मौजूदगी में यात्रियों की आवाजाही कराई जा रही है। 

बता दें कि, इससे पहले रविवार को केदारनाथ के पास एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो वर्षीय बच्चे और पायलट सहित सभी सात लोगों की मौत हो गई। बेल 407 हेलिकॉप्टर गौरीकुंड और त्रियुगीनारायण के बीच गौरी माई खर्क के जंगलों में खराब मौसम के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस इलाके में रविवार को भी भूस्खलन हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। भूस्खलन के बाद यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया।

गौरतलब है कि, चार धाम यात्रा 2025 आधिकारिक तौर पर 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर वैदिक मंत्रोच्चार और अनुष्ठानों के बीच गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू हुई। केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को और बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खोले गए थे। 


Related to this topic: