Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

Unnao Bus Accident: 6 Dead on Expressway

उन्नाव एक्सप्रेस-वे हादसा: डबल डेकर AC बस पलटी, दरोगा-कैदी समेत 6 की मौत, 15 घायल

उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर AC बस पलट गई। हादसे में दरोगा और कैदी समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं।


उन्नाव एक्सप्रेस-वे हादसा डबल डेकर ac बस पलटी दरोगा-कैदी समेत 6 की मौत 15 घायल

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मंगलवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर AC बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बिहार पुलिस के एक दरोगा और एक कैदी समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 पुलिसकर्मियों सहित 15 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

घटना औरास थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 262 के पास सुबह करीब 5 बजे हुई। शुरुआती जांच में पुलिस ने ड्राइवर को झपकी आने को हादसे की वजह माना है।

तेज रफ्तार बस रेलिंग पर लटकी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस काफी तेज गति में चल रही थी। अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई और सड़क किनारे लगी रेलिंग पर लटक गई। हादसे के दौरान कई यात्री खिड़कियों से नीचे जा गिरे। एक यात्री का पैर कटकर अलग हो गया।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। एक्सप्रेस-वे के किनारे ढलान वाले हिस्से में कई घायल तड़पते रहे। सूचना मिलने पर पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

दरोगा और कैदी की हुई मौत

मृतकों में बिहार के सीवान पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रामचंद्र राम (59) और गुरुग्राम निवासी कैदी छत्तरपाल सिंह तोमर (59) शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, सीवान पुलिस की टीम 24 मई को कैदी को गुरुग्राम कोर्ट में पेशी के लिए लेकर गई थी और वापस बिहार लौट रही थी।अन्य 4 मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर

पुलिस ने सभी घायलों को औरास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। बाकी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।हादसे के बाद बस में यात्रियों का सामान बिखरा मिला। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को एक्सप्रेस-वे से हटवाकर यातायात बहाल कराया।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है। ड्राइवर से भी पूछताछ की जाएगी। प्राथमिक तौर पर चालक को नींद आने और तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है।

Related to this topic: