Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बोले- आज शिव और शक्ति के मिलन का

बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बोले- आज शिव और शक्ति के मिलन का दिन

बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- आज शिव और शक्ति के मिलन का दिन

Union Minister Shivraj Singh Chouhan in Badwale Mahadev Temple : भोपाल, मध्य प्रदेश। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शिवरात्रि के पवन अवसर पर भोपाल के बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही वे भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा में भी शामिल हुए। बता दें कि, बड़वाले महादेव मंदिर से शोभायात्रा निकाली जा रही है, जिसमें धार्मिक झांकियां भी शामिल है। इसके साथ ही डमरू दल द्वारा भी प्रस्तुति दी जा रही है।

बड़वाले महादेव मंदिर में अभिषेक करने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, आज शिव और शक्ति के मिलन का दिन है। आज भगवान शिव बारात लेकर मां पार्वती के द्वार जाएंगे। शिव का मतलब कल्याणकारी होता है। जो सब पर कृपा करते हैं सभी को अपनाते हैं और थोड़े से में प्रसन्न हो जाते हैं। विश्व को बचाने के लिए अपने कंठ में विष धारण करने वाले हैं भोले शंकर।

केंद्रीय मंत्री शिवराज ने आगे कहा कि, अद्भुत हैं भगवान भोले शंकर, दुनिया में जिसे सब ठुकरा दें। उसे भी अपनाते हैं भगवान भोले शंकर। चाहे भूत हो, प्रेत हो, पिशाच हो, देवता हो, मानव हो या साधारण जन-सभी पर उनकी कृपा और आशीर्वाद बरसता है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, सांसद आलोक शर्मा और महापौर मालती राय भी मौजूद हैं।

गौरतलब है कि, आज सीएम मोहन यादव ने अपने पत्नी समेत बाबा महाकाल मंदिर में पहुंचे है। इस दौरान सीएम ने सीएम डॉ. मोहन यादव ने महाकाल मंदिर के गर्भगृह में अपनी पत्नी के साथ विशेष पूजा की। महाकाल मंदिर के मुख्य पुजारी और अन्य लोग भी गर्भगृह में मौजूद थे। सीएम मोहन यादव ने कहा, "मैंने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। मध्य प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रपति (द्रौपदी मुर्मू) राज्य का दौरा करेंगी। मैं उनका स्वागत करता हूं।" इसके अलावा संगीतकार हंसराज रघुवंशी महाशिवरात्रि के अवसर पर आज बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे थे।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Related to this topic: