Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

कर्नाटक में इजरायली पर्यटक समेत दो महिलाओं से गैंगरेप, नहर में फेंका तीन दोस्तों को

कर्नाटक में इजरायली पर्यटक समेत दो महिलाओं से गैंगरेप, नहर में फेंका तीन दोस्तों को

कर्नाटक में इजरायली पर्यटक समेत दो महिलाओं से गैंगरेप नहर में फेंका तीन दोस्तों को

Three Women Gangraped in Karnataka : कर्नाटक ले फेमस टूरिस्ट प्लेस हम्पी के पास इजरायल की एक महिला पर्यटक समेत दो महिलाओं से सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात लोगों ने एक विदेशी पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया और उनके साथ मौजूद तीन पुरुषों के साथ मारपीट कर उन्हें पानी में फेंक दिया। इनमें से एक युवक का शव शनिवार सुबह बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि, यह घटना गुरुवार रात 11 से 12 बजे के बीच सनापुर झील के पास की बताई जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के वक्त पीड़ित महिलाओं के साथ ओडिशा का एक पर्यटक था, वह गायब हो गया। हमलावरों ने उसे तुंगभद्रा नहर में फेंक दिया था। शनिवार सुबह उसका शव झील में मिला। वहीं, अमेरिका और महाराष्ट्र के दो अन्य पर्यटक मारपीट में घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले की जांच के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई है। इस घटना के बाद गंगावती रूरल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। मृतक का शव मिलने के बाद अब हत्या की धाराएं भी जोड़ी जाएंगी।

थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक, चार पर्यटक और एक होमस्टे संचालिका सनापुर झील के पास एन्जॉय कर रहे थे। तभी वहां तीन लोग मोटरसाइकिल पर पहुंचे और नजदीकी पेट्रोल पंप के बारे में पूछने लगे।

जब होमस्टे संचालिका ने बताया कि पास में कोई पेट्रोल पंप नहीं है, तो वे पैसे मांगने लगे। जब पर्यटकों ने आरोपियों को पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी कन्नड़ और तेलुगू भाषा में गाली-गलौच करने लगे। इसके बाद मारपीट करने पर उतारू हो गए।

आगे शिकायत में पीड़िता ने बताया कि, गुस्से में आरोपियों ने तीनों पुरुष पर्यटकों को जबरदस्ती नहर में धकेल दिया। जब उसके दोस्त नहर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, तब दो हमलावरों ने उसके और इजरायली महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद से पुलिस की विशेष टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह से डॉग स्क्वायड और दमकल विभाग के अधिकारी लापता पर्यटक की तलाश कर रहे थे, जिसका शव शनिवार सुबह बरामद हुआ। पुलिस अब आरोपियों की पहचान करने और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।


Related to this topic: