Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

11 साल पुराने मामले पर आज फैसला, हाथोंहाथ मिल गई जमानत

11 साल पुराने मामले पर आज फैसला, हाथोंहाथ मिल गई जमानत

11 साल पुराने मामले पर आज फैसला हाथोंहाथ मिल गई जमानत

Two MLAs Sentenced for Blocking Roads: राजस्थान। जयपुर की जिला अदालत ने सड़क जाम करने के मामले में कांग्रेस के दो विधायकों को आर्थिक दंड के साथ एक -एक साल की सजा सुनाई है। यह 11साल पुराना मामला है जिस पर बुधवार को जिला अदालत ने दो विधायकों सहित कुल नौ लोगों को सजा सुनाई है। सजा मिलने के बाद सभी आरोपियों को कोर्ट से तुरंत जमानत मिल गई।

जयपुर महानगर प्रथम की एसीजेएम-19 (ACJM-19)अदालत ने झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे अभिषेक चौधरी और अन्य सात लोगों को भी सजा सुनाई है। दोषी ठहराए गए अन्य अभियुक्तों में अभिषेक चौधरी, राजेश मीणा, रवि किराड़, वसीम खान, द्रोण यादव, भानुप्रताप सिंह और विद्याधर मील शामिल हैं।

अदालत ने इन सभी को अगस्त 2014 में राजस्थान यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार के बाहर जेएलएन मार्ग को अवरुद्ध करने और विधि विरुद्ध जमावड़ा करने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दोषी ठहराया है। मामला उस समय का है जब सभी अभियुक्त छात्र राजनीति से जुड़े हुए थे। 

हाथोंहाथ मिली जमानत

अदालत ने सभी आरोपियों को अपील का अवसर देते हुए अभियुक्तों को हाथोंहाथ जमानत भी दे दी है। सभी को अब उच्च अदालत में सजा के खिलाफ अपील का अधिकार है। बताया जा रहा है कि, दो साल की नहीं है इसलिए विधायकों की सदस्यता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।