Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

झांरखंड के साहिबगंज में दो मालगाड़ी की टक्कर, लोको पायलट की मौत

झांरखंड के साहिबगंज में दो मालगाड़ी की टक्कर, लोको पायलट की मौत

झांरखंड के साहिबगंज में दो मालगाड़ी की टक्कर लोको पायलट की मौत

Two goods trains collide in Sahibganj : झारखंड। साहिबगंज में देर रात दो मालगाड़ी की टक्कर हो गई। इसके चलते दो लोको पायलट की मौत हो गई। हादसे में चार CISF जवान भी घायल हुए हैं। सोमवार देर रात हादसा हुआ था।

जानकारी के अनुसार, एक मालगाड़ी ट्रैक पर खड़ी थी। इसी दौरान एक अन्य मालगाड़ी भी उसी ट्रैक पर आ गई। इसी के चलते दोनों मालगाड़ियां आमने - सामने से टकरा गईं। मृतकों में से एक की पहचान लोको पायलट अम्बुज महतो निवासी बोकारो के रूप में हुई है। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

दोनों मालगाड़ियों की टक्कर के बाद कोयले से लदी मालगाड़ी में आग लग गई थी। टक्कर इतनी तेज थी कि, कुछ बोगियां ट्रैक से नीचे उतर गई। मौके पर पहुंच कर दमकल ने आग बुझाए और रेलवे द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है।

Related to this topic: