Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

यूपी - बिहार से लेकर दिल्ली तक बारिश का अलर्ट, जानिए देश भर का वेदर अपडेट

यूपी - बिहार से लेकर दिल्ली तक बारिश का अलर्ट, जानिए देश भर का वेदर अपडेट

यूपी - बिहार से लेकर दिल्ली तक बारिश का अलर्ट जानिए देश भर का वेदर अपडेट

दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में मौसम का अलग रूप सामने आया है। गुरुवार को दिल्ली एनसीआर के कुछ भागों में बारिश हुई तो कुछ क्षेत्रों में उमस वाली गर्मी देखने को मिली। उत्तर प्रदेश और बिहार के भी कुछ इलाकों में बीती शाम बारिश होती देखी गई। वहां पहाड़ों पर तो रुक-रुक कर बरसात हो ही रही है। बात करें मानसून की तो मौसम विभाग ने इसको लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मानसून के चलते आज यानी शुक्रवार को गोवा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। तो आइए जानते हैं देश भर के मौसम का हाल...

राजधानी दिल्ली में मानसून के पहले आंधी बारिश का दौर जारी

राजधानी दिल्ली में इस बार मानसून 27 जून को पहुंचने की उम्मीद है, उसके पहले दिल्ली NCR में आंधी बारिश का दौर जारी है। आज यानी शुक्रवार को तेज आंधी चलने के साथ साथ भारी बारिश की भी संभावना है। हवा की रफ्तार की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। 

यूपी और बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश के लगभग 30 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, बिहार के भी कुछ जिलों बारिश होगी। 30 मई से 2 जून तक लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। बिहार के लोगों को अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलेगी। 

राजस्थान में बदला मौसम 

राजस्थान में भी मौसम बदल रहा है बीते दिन गुरुवार को प्रदेश के कई इलाकों में रिमझिम वर्षा हुई। इस कारण से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। आगामी एक दो दिनों में राजधानी जयपुर समेत उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर संभाग के क्षेत्रों में तेज मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। 24 घंटे में श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के चलते अगले तीन-चार दिनों तक झारखंड के कई इलाकों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आज शुक्रवार को भी राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे। 

Related to this topic: