Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

मौसम की दोहरी मार, कई राज्यों में आंधी बारिश की संभावना, तो कहीं भीषण गर्मी का अलर्ट

मौसम की दोहरी मार, कई राज्यों में आंधी बारिश की संभावना, तो कहीं भीषण गर्मी का अलर्ट

रविवार को बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड समेत पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की संभावना है। वहीं, कुछ राज्यों में गर्म लू के साथ गर्मी भी देखने को मिलेगी।

मौसम की दोहरी मार कई राज्यों में आंधी बारिश की संभावना तो कहीं भीषण गर्मी का अलर्ट

Weather Forecast Today: देश में इन दिनों मौसम का दो रूप देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं तो वहीं, दूसरी ओर आंधी बारिश के साथ ओले भी गिर रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो आज यानी रविवार को बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड समेत पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की संभावना है। वहीं, कुछ राज्यों में गर्म लू के साथ गर्मी भी देखने को मिलेगी। तो आइए जानते हैं देश भर में आज कैसा मौसम रहेगा?

आंधी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना 

मौसम विभाग की माने तो 27 से 28 अप्रैल के बीच छत्तीसगढ़ और बिहार के इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। असम और मेघालय में 204 मिमी से भी अधिक वर्षा होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भी 115 मिमी से अधिक वर्षा हो सकती है।

गर्मी और उमस से परेशान हैं यहां के लोग

दूसरी ओर कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों के कुछ भागों में भीषण गर्मी पड़ रही है। राजस्थान में तो रात के समय में भी लोग गर्मी से परेशान है। महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में देश का सर्वाधिक तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिल्ली का अधिकतम तापमान तीन सालों में सबसे अधिक बीते दिन 42.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

दक्षिण भारत में चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग (IMD) से प्राप्त जानकारी के अनुसार दक्षिण भारत के राज्यों में भीषण गर्मी के बीच बिजली आंधी और बारिश के साथ-साथ तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आने वाले एक हफ्ते तक 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। खासतौर पर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रॉयल सीमा केरल, माहे और तमिलनाडु में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं के चलने की संभावना है।

Related to this topic: