Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

ड्रोन, मिसाइल और गोलाबारी के बाद अब गर्मी का दिखेगा कहर, पूर्वोत्तर में बारिश की संभावना

ड्रोन, मिसाइल और गोलाबारी के बाद अब गर्मी का दिखेगा कहर, पूर्वोत्तर में बारिश की संभावना

ड्रोन मिसाइल और गोलाबारी के बाद अब गर्मी का दिखेगा कहर पूर्वोत्तर में बारिश की संभावना

भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच मौसम ने भी करवट बदली है। देश भर के ज्यादातर राज्यों में गर्मी ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है। वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग की माने तो अगले तीन से पांच दिनों के अंदर उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

इन राज्यों में बढ़ेगी गर्मी

आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, ओडिशा और झारखंड में भी गर्मी बढ़ेगी, यहां के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। इन इलाकों में ल भी चलेगी। 11 से 15 मई के बीच पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं लोगों को बेहाल कर सकती हैं।

इन इलाकों में होगी बारिश 

पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण भारत की ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है। 10 से 13 मई तक आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बारिश होगी। 11 से 15 मई के बीच असम और मेघालय में 115 मिमी से भी अधिक वर्षा होगी। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में चमक, दमक के साथ बारिश हो सकती है। 

पहाड़ी क्षेत्रों में होगी बर्फबारी

पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण ठंड की स्थिति लग रही है। हिमाचल की रोहतांग समेत अन्य ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई तो वहीं, शिमला-कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। 

इस बार हिमाचल में 20 जून तक मानसून पहुंच सकता है। इस साल हिमाचल में बारिश कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 

मिजोरम में भूस्खलन की स्थिति

मिजोरम के नेशनल हाईवे-6 पर भारी बारिश के चलते भूस्खलन की समस्या सामने आई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के साथ मिलकर यातायात को बहाल कर दिया है। इसमें किसी के हताहत की कोई खबर नहीं है। 


Related to this topic: