Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

दिल्ली में प्रचंड गर्मी, यूपी - बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश में भी दिखेगा सूरज का सितम

दिल्ली में प्रचंड गर्मी, यूपी - बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश में भी दिखेगा सूरज का सितम

दिल्ली में प्रचंड गर्मी यूपी - बिहार राजस्थान मध्य प्रदेश में भी दिखेगा सूरज का सितम

देश भर में इन दिनों प्रचंड गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले तीन दिनों तक लू चलने की संभावना है। 19 मई तक राजधानी दिल्ली समेत देश भर में प्रचंड गर्मी देखने को मिलेगी। बीते दिन NCR में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई। वहीं, ओडिशा में शुक्रवार को बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई।

कैसा रहेगा का दिल्ली का मौसम?

राजधानी दिल्ली के मौसम की बात कर तो आसमान में बादल छाए रहेंगे, कहीं -कहीं हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहने की संभावना है। सुबह के समय दिल्ली NCR के कुछ क्षेत्रों में आंधी चलने के संकेत हैं। 

यूपी - बिहार में भीषण गर्मी का अलर्ट

यूपी में शुक्रवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD के अनुसार रविवार तक प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। वहीं, बिहार में आज यानी शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। यूपी बिहार के कुछ जिलों में शनिवार को लू चलने की संभावना है। 

राजस्थान में गर्मी चरम पर

राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार बीते दिन शुक्रवार को उदयपुर, कोटा में हल्की बारिश हुई। आने वाले दो तीन दिनों तक जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में तेज धूल भरी आंधी चलेगी।

ओडिशा में खराब रहा मौसम

ओडिशा में शुक्रवार का मौसम बेहद खराब रहा। यहां अलग अलग इलाकों में बिजली गिरी जिसमें कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई। कोरापुट जिले में सबसे अधिक तीन, जाजपुर और गंजम जिले में दो-दो और ढेंकनाल और गजपति जिले में एक-एक मौतें हुई हैं।

Related to this topic: