Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

नए वित्त वर्ष में भी नहीं सुधरे बाजार के हालत, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट

नए वित्त वर्ष में भी नहीं सुधरे बाजार के हालत, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट

नए वित्त वर्ष में भी नहीं सुधरे बाजार के हालत सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट

Stock Market Updates 01 April 2025: नए वित्त वर्ष के पहले ही दिन न सिर्फ भारतीय शेयर बाजार में बल्कि बल्कि ग्लोबल मार्केट में खराब स्थिति है। आज यानी सोमवार को शेयर मार्केट लाल निशान में कारोबार कर रहा है। एशियाई बाजार और अमेरिकी बाजार में भी मिला जुला संकेत मिल रहा है। भारतीय शेयर बाजार में आज सोमवार की सुबह सेंसेक्स जहां लगभग 457.84 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरावट के बाद करीब 76,957.08 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 119 अंक यानी 0.51 फीसदी गिरने के बाद करीब 23,400.35 अंक पर खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

सोमवार की सुबह बाजार में भारी गिरावट दिखी हल्की फिर रिकवरी भी करता दिखा। खबर लिखने के समय सुबह 10 बजे तक शेयर बाजार तेजी में कारोबार कर रहा। जहां सेंसेक्स(BSE Sensex) 116.42 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरने के साथ करीब 77,298.50 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 3.30 अंक यानी 0.01 फीसदी गिरावट के बाद करीब 23,516.05 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है। 

कौन से कंपनी के शेयर में है तेजी? 

01 अप्रैल सोमवार की सुबह से अभी तक सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में से 12 में तेजी तो 18 में गिरावट चल रही है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 में तेजी तो 17 में गिरावट चल रही है। Trent, Hero MotoCorp, ONGC, Tata Consumer, Cipla निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं Shriram Finance, Axis Bank, Bajaj Finserv, TCS, Bajaj Finance निफ्टी का टॉप लूजर रहा। 

बीते दिन बाजार में थी गिरावट

शुक्रवार 28 मार्च को भी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 198 अंक गिरकर करीब 77,414 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं, निफ्टी 72 अंक की गिरावट के बाद 23,519 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में से 11 में तेजी तो 19 में गिरावट चल रही है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 19 में तेजी तो 31 में गिरावट चल रही है।

Related to this topic: