Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

आज मेधावी स्टूडेंट्स को मिली लैपटॉप की राशि, सीएम बोले- काक चेष्टा, वको ध्यानम्...ये बहुत जरूरी

आज मेधावी स्टूडेंट्स को मिली लैपटॉप की राशि, सीएम बोले- काक चेष्टा, वको ध्यानम्...ये बहुत जरूरी

आज मेधावी स्टूडेंट्स को मिली लैपटॉप की राशि सीएम बोले- काक चेष्टा वको ध्यानम्ये बहुत जरूरी

Laptop amount Transferred to Medhavi Students Accounts : भोपाल। मध्यप्रदेश में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे ज्यादा नंबर हासिल करने वाले 89 हजार 710 स्टूडेंट्स को लैपटॉप मिले हैं। 224 करोड़ रुपए की राशि मुख्यमंत्री ट्रांसफर किये हैं। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने मेधावी स्टूडेंट्स से बातचीत भी की। यह कार्यक्रम भोपाल स्थित प्रशासन अकादमी में आयोजित किया गया था।

मेधावी स्टूडेंट्स को राशि ट्रांसफर करने के बाद सीएम ने कहा- काक चेष्टा, वको ध्यानम्...इस श्लोक में संशोधन की जरूरत है। इसमें विद्यार्थी की जगह नेता-अधिकारी होना चाहिए। काग चेष्टा सबके जीवन में जरूरी है। 

मेधावी छात्रों के साथ फोटो निकलवाने के बाद सीएम मोहन यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि, अभी मैंने छात्रों से बात की उनकी कहानियां सुनी। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। सभी प्रतिभावान छात्रों को लैपटॉप देकर। सरकारी योजनाओं पर कमजोर से कमजोर वर्ग का भी समान अधिकार हैं। 

आज का समय इलेक्ट्रॉनिक्स, गूगल और नवाचार का है। इजराइल ने तमाम कठिनाइयों के बीच तकनीक के बल पर समाधान निकाले। वहां मोबाइल और टेलीपेजर जैसी तकनीक का उपयोग कर बम भी बनाए गए। हालांकि, मैं यह नहीं कहूंगा कि आप ऐसा करें। ध्यान रखें कि इजराइल ने तकनीक के माध्यम से अपने सभी संकटों का समाधान खोजा। आप भी ऐसा ही करें।

कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा- जिस सरकार की प्राथमिकता शिक्षा और स्वास्थ्य होते हैं, वह सबसे संवेदनशील मानी जाती है। 15 दिन पहले 8 हजार बच्चों को पेट्रोल और ई-स्कूटी दी गई थी। आज लैपटॉप मिल रहे हैं। हमारी सरकार तंत्र बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने की कोशिश में लगी है। 

बता दें कि, इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले 7,900 छात्रों को मुफ्त ई-स्कूटी भी दी थी। यह कार्यक्रम 5 फरवरी को भोपाल में आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री ने उस समय कहा था कि सरकार मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया था कि जल्द ही लैपटॉप भी दिए जाएंगे।


Related to this topic: