Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

मिथुन, कर्क सहित इन 5 राशि वालों को होगा मुनाफा, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

मिथुन, कर्क सहित इन 5 राशि वालों को होगा मुनाफा, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

मिथुन कर्क सहित इन 5 राशि वालों को होगा मुनाफा जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

Rashifal 30 May 2025: आज यानी 30 मई को शुक्रवार का दिन है। हिंदू धर्म के अनुसार ये दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन भक्त उनकी पूजा पाठ करते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल...

मेष राशि(Aries)

आज यानी 30 मई को मेष राशि वालों का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आप अपने काम काज को लेकर परेशान रहेंगे। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। यहां आप अपने काम परे फ़ोकस करें किसी से बहस करने से बचें। आपके अच्छे कार्यों के वजह से समाज में नाम बनेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के लोगों का दिन आज यानी 30 मई को अनुकूल रहेगा। योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे तो फायदा होगा। घर या दुकान के निर्माण के बारे में सोच सकते हैं। मन खुश रहेगा। किसी करीबी व्यक्ति से मिलकर अपने दिल की राज खोल सकते हैं। जो लोग शादीशुदा हैं उनका दिन बेहद रोमांटिक रहेगा। लव लाइफ जी रहे लोगों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी।

मिथुन राशि (Gemini)

30 मई यानी शुक्रवार का दिन मिथुन जातक के लोगों का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आपकी सेहत कमजोर हो सकती है। मानसिक तनाव के कारण काफी परेशान रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। काम के सिलसिले में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को का दिन बेहतर रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)

30 मई यानी शुक्रवार का दिन कर्क राशि वालों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। लव लाइफ जी रहे लोग आपस में लड़ाई झगड़ा करने से बचें। अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता सता सकती है। कुछ नया कार्य करने की योजना बना सकते हैं। ऑफिस में बॉस आपके काम से ख़ुश रहेंगे।

सिंह राशि (Leo)

आज यानी शुक्रवार का दिन सिंह जातक से जुड़े लोगों के लिए सामान्य रहने वाला है। आपके कार्यों में रूकावट आएगी जिससे मानसिक चिंताएं भी बढ़ेंगी। आपके जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। कामकाज में सफलता मिलेगी और परिवार की तरक्की के लिए जो कार्य कर रहे हैं वो भी सफल होंगे। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यो में आपकी रूचि बढ़गी।

कन्या राशि (Virgo)

आज यानी 30 मई शुक्रवार का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आसपास के लोगों से बनाकर चलें अन्यथा चिंताएं बढेंगी। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेनी होगी। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए प्रयास करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लोगों को अभ्यास अधिक करना होगा।

तुला राशि(Libra)

बात करें तुला राशि की तो आज यानी शुक्रवार का दिन उनके लिए खास रहने वाला है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिलने आ सकता है। वाहन या फिर मकान की खरीददारी कर सकते हैं। किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। जिन लोगों की शादी नहीं हुई है उनके जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए 30 मई यानी शुक्रवार का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। परिवार को ध्यान में रखकर काम करेंगे। आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे। जीवनसाथी के साथ वाद विवाद हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ किसी खास विषय को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

आज यानी शुक्रवार 30 मई को धनु राशि वाले लोगों का कोई सपना पूरा हो सकता है। लंबे समय से जिस चीज के लिए तरह रहे थे मिल सकती है। पुराने लोगों से मुलाकात होगी। मान सम्मान में वृध्दि होगी। युवा जातकों को प्रतियोगी परीक्षा में सफालता मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn)

12 राशि में से एक मकर राशि भी जिनका आज यानी शुक्रवार का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। अपनी इच्छाओं को प्राथमिकता देंगे। इन्हें पूरा करने के लिए प्रयास करेंगे। ऑफिस में विवाद हो सकता है। नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। परिवार की सुख शांति बनी रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अच्छा महसूस करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज यानी 30 मई शुक्रवार का दिन कुंभ राशि वालों के काम में आने वाली सारी रूकावटें दूर होंगी। घर परिवार के लोग सुख शांति में समय व्यतीत करेंगे। घर में हंसी मजाक का माहौल रहेगा। प्रेमी जीवन जी रहे लोग कहीं घूमने जा सकते हैं। पढ़ाई लिखाई कर रहे युवा कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

मीन राशि(Pisces)

मीन राशि के लोगों के लिए आज दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी आय में वृध्दि होने की संभावना है। खर्च भी बढ़ सकता है। निवेश करने से भविष्य में फायदा होगा। घर से बाहर रह लोगों को परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। दाम्पत्य जीवन जी रहे लोगों के बीच गलतफहमियां हो सकती हैं।

Related to this topic: