Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

शेयर मार्केट में मामूली गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में उतरे

शेयर मार्केट में मामूली गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में उतरे

शेयर मार्केट में मामूली गिरावट सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में उतरे

Stock Market Updates 28 March 2025: शेयर बाजार में आज यानी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार में लाल निशान में कारोबार कर रहा है। एशियाई बाजार और अमेरिकी बाजार में भी मिला जुला संकेत मिल रहा है। अमेरिकी फ्यूचर्स फ्लैट नजर आया। वहीं, अमेरिकी ऑटो सेक्टर में ट्रैफिक के वजह से कमजोर रहा। भारतीय शेयर बाजार में आज शुक्रवार की सुबह सेंसेक्स जहां लगभग 27.12 अंक यानी 0.03 फीसदी गिरावट के बाद करीब 77,579.31 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 4.75 अंक यानी 0.2 फीसदी गिरने के बाद करीब 23,587.20 अंक पर खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

शुक्रवार को सुबह बाजार में फ्लैट शुरुआत हुई उसके बाद लाल निशान हावी हो गया। खबर लिखने के समय सुबह 10 बजे तक शेयर बाजार तेजी में कारोबार कर रहा। जहां सेंसेक्स(BSE Sensex) 137.86 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरने के साथ करीब 77,468.57 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 39.35 अंक यानी 0.17 फीसदी गिरावट के बाद करीब 23,552.60 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है। 

कौन से कंपनी के शेयर में है तेजी? 

28 मार्च शुक्रवार की सुबह से अभी तक सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में से 11 में तेजी तो 19 में गिरावट चल रही है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 18 में तेजी तो 32 में गिरावट चल रही है। आईटी, ऑटो, बैंक और रियल्टी सेक्टर के शेयर में तेजी दिख रही है। 

बीते दिन तेजी में था बाजार

बीते दिन 26 मार्च को शेयर बाजार में भारी तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 317 अंक चढ़कर करीब 77,606 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं, निफ्टी 105 अंक तेजी के बाद 23,591 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। सरकारी बैंक, मीडिया और रियल्टी सेक्टर में तेजी देखी गई थी। 

Related to this topic: