Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 24 और IAS के ट्रांसफर, 10 DM बदले, 18 घंटे में 64 अफसरों के तबादले
  • JEE मेन सेशन 2 रिजल्ट घोषित: 26 कैंडिडेट्स को 100 पर्सेंटाइल
  • जम्मू के उधमपुर में सड़क हादसा, 21 की मौत
  • तमिलनाडु में ₹1,200 करोड़ से ज्यादा के कैश-गोल्ड और फ्रीबीज जब्त
  • जज को केस से हटाने वाली केजरीवाल की याचिका खारिज
  • तेज गर्मी के चलते योगी सरकार ने 8वीं तक के परिषद स्कूलों की टाइमिंग बदली

होम > देश

ऊर्जा से भरा रहेगा तुला राशि वालों का दिन, यहां पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

ऊर्जा से भरा रहेगा तुला राशि वालों का दिन, यहां पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल


ऊर्जा से भरा रहेगा तुला राशि वालों का दिन यहां पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

Horoscope 27 July 2025: 27 जुलाई को रविवार का दिन है। आज का दिन किसी राशि के पक्ष में जाएगा तो किसी के विरोध में, ऐसे में आइए जानते हैं आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

मेष राशि(Aries)

आज यानी 27 जुलाई रविवार को मेष राशि वाले लोगों का दिन समस्या भरा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों में चल रहा मनमुटाव बातचीत करके खत्म कर लें। आपके घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिससे खून के रिश्तों में मजबूती आएगी। काम के चलते व्यस्तता अधिक रहेगी। युवा जातकों को किसी से सलाह लेने की आवश्यकता हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus)

27 जुलाई रविवार का दिन वृषभ जातक के लोगों का तनावग्रस्त भरा रहने वाला है। संतान के करियर को लेकर चिंता रहेगी। शरीरिक स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। अपने कर्जों से मुक्ति लेने का समय आ गया है। बिजनेस में नुकसान होने की संभावना है। ऑफिस में अपने विरोधियों से सावधान रहें।

मिथुन राशि (Gemini)

आज यानी 27 जुलाई रविवार के दिन मिथुन राशि वालों के लिए सकारात्मक रहने वाला है। आपको काम के चलते शरीरिक कष्ट हो सकता है। जीवनसाथी के चल रहे मतभेद को खत्म करें अन्यथा आगे चलकर दिक्कत हो सकती है। बिजनेस में कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे युवा को सफालता मिलने की संभावना है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों का आज 27 जुलाई यानी रविवार का दिन कानूनी मसलों में जीत दिलाने वाला रहेगा। परिवार और समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। परिवार के हित कोई फैसला ले सकते हैं। आपके आय के स्त्रोत में बढ़ोत्तरी हो सकती है। विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मिलने का सकता है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह जातक वाले लोग आज यानी रविवार 27 जुलाई के दिन सोच समझकर काम करें। नौकरी पेशा व्यक्ति जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं अन्यथा कोई भारी नुकसान हो सकता है। दांपत्य जीवन में वाद विवाद होने की संभावना है। कहीं बाहर जा रहे हैं तो अपने सामान की सुरक्षा ध्यान पूर्वक करें।

कन्या राशि (Virgo)

27 जुलाई यानी रविवार के दिन कन्या राशि वालों का उलझन से भरा रहेगा। हालांकि कोई लंबे समय से चली आ रही दुविधा दूर होगी। घर में कोई नया वाहन आ सकता है। अध्यात्म की ओर रुचि जागेगी जिससे भगवान भोलेनाथ की किसी मंदिर सब परिवार जाने की संभावना बन सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं का पढ़ाई से मन भटक सकता है।

तुला राशि(Libra)

आज 27 जुलाई के दिन तुला राशि वाले लोग ऊर्जा से भरे रहेंगे। भगवान शिव की विशेष कृपा इन पर बनी रहेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकता है। व्यापार और व्यवसाय बढ़िया चलेगा लेकिन भूलकर भी उधार लेने की कोशिश ना करें अन्यथा आगे चलकर पछताना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लिए आज यानी रविवार 27 जुलाई का दिन नुकसानदायक रहने वाला है। ऑफिस में आपके सहयोगी आपके विरूध्द षड्यंत्र रचेंगे। परिवार में संपत्ति को लेकर वाद विवाद होने की संभावना है। आपको किसी नए काम की शुरूआत करना होगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतनी होगी। मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के परिवार वालों के लिए आज यानी रविवार 27 जुलाई का दिन समस्याओं वाला रहने वाला है। आपके ऊपर जिम्मेदारियां बढेंगी। नौकरी के काम को लेकर किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी अनजान पर भरोसा करने से बचें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफालता मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn)

आज यानी 27 जुलाई रविवार का दिन मकर राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। कोई नया वाहन खरीदने का प्लान कर सकते हैं। ऑफिस में वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। परिवार के किसी सदस्य को कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। लव लाइफ जी रहे लोगों के बीच चल रही खटपट खत्म होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

सभी 12 राशियों में से एक कुंभ राशि है जिनके काम आज यानी 27 जुलाई 2025 रविवार के दिन पूरे होगें। किसी शुभ व मांगालिक कार्यक्रम में आप परिवार सहित सम्मिलित हो सकते हैं। पार्टनर के साथ डेट में जा सकते हैं। माता - पिता के आशीर्वाद से रूके हुए काम पूरे होगें। युवा जातक को खेलों के प्रति रूचि बढ़ सकती है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के लोगों की बात करें तो आज यानी 27 जुलाई रविवार के दिन समस्या भरा रहने वाला है। आपके कामों में आ रही दिक्कत कुछ हद तक खत्म होगी। दाम्पत्य जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति की एंट्री होने से विवाद होगा, इसलिए अपनी वाणी में संयम रखें। बिजनेस से जुड़े लोगों को नुकसान होने की संभावना है। विद्यार्थियों को बौध्दिक और मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा।

Related to this topic: