Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

शेयर बाजार में फिर छाई हरियाली, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी का ताजा हाल

शेयर बाजार में फिर छाई हरियाली, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी का ताजा हाल

शेयर बाजार में फिर छाई हरियाली जानिए सेंसेक्स और निफ्टी का ताजा हाल

Stock Market Updates 24 March 2025: शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए पिछला सप्ताह अच्छा रहा। उसी क्रम को जारी रखते हुए स्टॉक मार्केट में आज सप्ताह के पहले दिन भी तेजी है। एशियाई बाजार और अमेरिकी बाजार में भी तेजी है। भारतीय शेयर बाजार में आज सोमवार की सुबह सेंसेक्स जहां लगभग 472.29 अंक यानी 0.61 फीसदी तेजी के बाद करीब 77,377.80 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 133.50 अंक यानी 0.57 फीसदी गिरने के बाद करीब 23,483.90 अंक पर खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

सोमवार को सुबह बाजार में भारी तेजी दिखी। खबर लिखने के समय सुबह 10 बजे तक शेयर बाजार तेजी में कारोबार कर रहा। जहां सेंसेक्स(BSE Sensex) 615.71 अंक यानी 0.80 फीसदी की तेजी के साथ करीब 77,521.22 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 186.40 अंक यानी 0.80 फीसदी तेजी के बाद करीब 23,536.80 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है। 

कौन से कंपनी के शेयर में है तेजी? 

24 मार्च सोमवार की सुबह से अभी तक सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में से 26 में तेजी तो 04 में गिरावट चल रही है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 44 में तेजी तो 6 में गिरावट चल रही है। सरकारी बैंक और मीडिया सेक्टर के शेयर में तेजी दिख रही है। 

हरा भरा था पिछला सप्ताह 

पिछले हफ्ते के आखिरी वर्किंग डे 22 मार्च को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 557 अंक चढ़कर करीब 76,905 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं, निफ्टी 159 अंक तेजी के बाद 23,350 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। जिसमें ऑटो सेक्टरों के शेयर में तेजी देखने को मिली थी। पिछला पूरा सप्ताह ही शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहा, बीते 5 दिनों में 3077 अंक सेंसेक्स चढ़ा था।

Related to this topic: