Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

शेयर मार्केट की फ्लैट ओपनिंग, हरे रंग में खुला सेंसेक्स और निफ्टी

शेयर मार्केट की फ्लैट ओपनिंग, हरे रंग में खुला सेंसेक्स और निफ्टी

शेयर मार्केट की फ्लैट ओपनिंग  हरे रंग में खुला सेंसेक्स और निफ्टी

Stock Market Updates 23 April 2025: शेयर मार्केट में लगातार सातवें दिन मामूली तेजी दिख रही है। बुधवार की सुबह शेयर बाजार की फ्लैट ओपनिंग हुई है। अमेरिकी और एशियाई बाजार में मामूली तेजी दिख रही है। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार की सुबह सेंसेक्स जहां लगभग 499.97 अंक यानी 0.59 फीसदी तेजी के बाद करीब 80,095.56 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 142.75 अंक यानी 0.59 फीसदी तेजी के बाद करीब 24,310 अंक पर खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

बुधवार की सुबह शेयर बाजार में मिलजुला रंग देखने को मिल रहा है। खबर लिखने के समय सुबह 11 बजे तक शेयर बाजार में सेंसेक्स हरे रंग में तो निफ्टी लाल रंग में कारोबार कर रहा। जहां सेंसेक्स(BSE Sensex) 51.01 अंक यानी 0.06 फीसदी की तेजी के साथ करीब 79,646.60 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 3.85 अंक यानी 0.02 फीसदी गिरावट के बाद करीब 24,163.40 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है। 

कौन से कंपनी के शेयर में है तेजी? 

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें से 16 शेयर आज बढ़त में चल रहे हैं जबकि 14 शेयर में गिरावट है। वहीं, दूसरी ओर निफ्टी के सभी 50 शेयर में से 44 तेजी है और 06 में मंदी है। Tech Mahindra, Hindalco, TCS, Tata Motors, SBI निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं, Kotak Mahindra Bank, Cipla, Tata Consumer, SBI Life Insurance निफ्टी का टॉप लूजर हैं।

कल तेजी में बंद हुआ था बाजार

बीते दिन 22 अप्रैल मंगलवार को भी शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 187 अंक बढ़कर करीब 79,596 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं, निफ्टी 42 अंक तेजी के बाद 24,167 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयर में तेजी रही जबकि निफ्टी के 50 में से 31 में गिरावट रही। पावरग्रिड, इंफोसिस और अडानी पार्ट्स जैसे शेयर में गिरावट थी।

Related to this topic: