Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

लगातार छठवें दिन बाजार में तेजी, लाल निशान में खुले थे सेंसेक्स और निफ्टी, जानिए ताजा हाल

लगातार छठवें दिन बाजार में तेजी, लाल निशान में खुले थे सेंसेक्स और निफ्टी, जानिए ताजा हाल

लगातार छठवें दिन बाजार में तेजी लाल निशान में खुले थे सेंसेक्स और निफ्टी जानिए ताजा हाल

Stock Market Updates 21 March 2025: आज सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को भी भारतीय शेयर बाजार में मिला जुला संकेत मिल रहा है। सुबह से बाजार मंदी थी लेकिन कुछ देर बाद बाजार में तेजी आ गई। बीते दिन अमेरिकी बाजार ऊपरी स्तर पर फिसलकर बंद हुआ तो वहीं, एशियाई बाजार में भी तेजी है। भारतीय शेयर बाजार में आज शुक्रवार की सुबह सेंसेक्स जहां लगभग 112.34 अंक यानी 0.15 फीसदी गिरावट के बाद करीब 76,235.72 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 23.55 अंक यानी 0.10 फीसदी गिरने के बाद करीब 23,167.10 अंक पर खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

शुक्रवार को सुबह बाजार लाल निशान खुला था लेकिन बाद में मार्केट ने ग्रीन सिग्नल की ओर रुख किया। खबर लिखने के समय सुबह 10 बजे तक शेयर बाजार तेजी में कारोबार कर रहा। जहां सेंसेक्स(BSE Sensex) 232.82 अंक यानी 0.30 फीसदी की तेजी के साथ करीब 76,580.88 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 72.30 अंक यानी 0.31 फीसदी तेजी के बाद करीब 23,262.95 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है। 

कौन से कंपनी के शेयर में है तेजी? 

21 मार्च शुक्रवार की सुबह से अभी तक सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में से 20 में तेजी तो 10 में गिरावट चल रही है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 40 में तेजी तो 9 में गिरावट चल रही है। फार्मा और ऑटो शेयर में 1 फीसदी तक तेजी दिख रही है। 

बीते दिन बाजार में थी हरियाली

बीते दिन गुरुवार 20 मार्च को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 899 अंक चढ़कर करीब 76,348 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं, निफ्टी 283 अंक तेजी के बाद 23,190 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। ऑटो और आईटी के शेयर में तेजी देखने को मिली थी। 

Related to this topic: