Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

दिल्ली के लोगों को गर्मी से मिली राहत, बिजली गिरने से महाराष्ट्र में 8 और मध्य प्रदेश में एक की

दिल्ली के लोगों को गर्मी से मिली राहत, बिजली गिरने से महाराष्ट्र में 8 और मध्य प्रदेश में एक की मौत

दिल्ली के लोगों को गर्मी से मिली राहत बिजली गिरने से महाराष्ट्र में 8 और मध्य प्रदेश में एक की मौत

देश में इन दिनों बारिश का दौर शुरु हो गया है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, दिल्ली समेत पूरे मध्य भारत और दक्षिण के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हुई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह आंधी - तूफान के साथ बारिश हुई। जिसके कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर लू का प्रकोप बना हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत में 16 से 21 जून तक हल्की से मध्यम वर्षा होने की उम्मीद है।

दिल्ली में बारिश होने से ठंडक

ढाई बजे से साढ़े पांच के बीच 104 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चली, वहीं 42 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पालम हवाई अड्डे पर सुबह 4:30 बजे हवा की गति 56 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई, जिससे दृश्यता 2 बजे 4,000 मीटर से घटकर 3 बजे 1,500 मीटर रह गई। कई क्षेत्रों में 80-100 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं। न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और आर्द्रता 68 फीसदी रही। बारिश से प्रदूषण के स्तर में भी सुधार हुआ और सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 142 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है।

मध्य प्रदेश में प्री मानसून का दौर शुरू

मध्य प्रदेश में मानसून के पहले प्री मानसून के चलते तेज बारिश दौर शुरू हो गया है। प्रदेश में एक से दो दिन के अंदर मानसून की एंट्री होगी। उसके पहले प्रदेश के कई जिलों के तापमान में 7 डिग्री गिरावट आई है। राजधानी भोपाल में बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत हुई है।

मुंबई में तबाही

मुंबई में बारिश ने तबाही मचा दी है। यहां के सिंधुदुर्ग, धुले, नासिक, संभाजीनगर, नंदुरबार और अमरावती जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने से आठ मौतें हुई हैं और 10 लोग घायल भी हुए हैं। जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही रत्नागिरी और रायगढ़ जिले के लिए बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया था।

Related to this topic: